फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Masked men attacked a young man by climbing on his doorstep.

Deoria News: दरवाजे पर चढ़कर नकाबपोशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

Wed, 05 Nov 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 05 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Masked men attacked a young man by climbing on his doorstep.
खुखुंदू। स्थानीय गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक बनिया टोली मोहल्ले में मंगलवार देर शाम पहुंचे नकाबपोशों ने 38 वर्षीय साबिर के दरवाजे पर चढ़कर उसपर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

नकाबपोश धारदार हथियार लहराते हुए सड़क पर घूम रहे थे। ग्रामीणों ने नकाबपोश हमलावरों को दौड़ाया तो एक पकड़ा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खुखुंदू प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के पास बनिया टोली मोहल्ला निवासी शमसुल के यहां सोमवार रात में बरात आई थी।
विज्ञापन

उस दौरान किसी बात को लेकर शमसुल के भाई ऐनुल के बेटे मजनू और पड़ोसी साबिर में नोकझोंक हो गई। मंगलवार दोपहर में फिर उसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में मारपीट कर लिए। सूचना पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस टीम ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और दोनों पक्ष को थाने बुलाया गया। कहा जा रहा है कि शाम करीब साढ़े छह बजे 40-50 नकाबपोश धारदार हथियार लेकर जैन मंदिर रोड से पैदल ही निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी बड़ी संख्या में नकाबपोशों को आता देख ग्रामीण दहशत में आ गए। नकाबपोश साबिर के घर पहुंचे और बरामद में खड़े साबिर पर हमला कर दिया। घर की महिलाओं ने किसी तरह साबिर को अंदर खींचकर फाटक बंद कर लिया। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने नकाबपोशों को दौड़ा लिया।
थानेदार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। मौके से एक नकाबपोश पकड़ा गया। उससे पूछताछ कर अन्य की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed