फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Martyr Varun's paternal village declared as Kanholi Shaurya Village

शहीद वरुण का पैत्रिक गांव कन्हौली शौर्य ग्राम घोषित

Sat, 26 Mar 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Martyr Varun's paternal village declared as Kanholi Shaurya Village
शहीद वरुण का पैत्रिक गांव कन्हौली शौर्य ग्राम घोषित
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए रुद्रपुर के लाल वरुण सिंह के सम्मान में उनके पैत्रिक गांव कन्हौली को शौर्य ग्राम का दर्जा दिया गया है। शहीद की याद में रुद्रपुर-गोरखपुर मार्ग स्थित रामलक्षन चौराहे पर शहीद द्वार बनाया जाएगा। वहीं, रामलक्षन से उनके गांव तक जाने वाले मार्ग को शौर्य चक्र विजेता वरुण सिंह के नाम से जाना जाएगा। इस जानकारी से जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी को अवगत कराया।
बीते वर्ष आठ दिसंबर को कन्हौली गांव के रहने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह कुन्नूर हेलीकाप्टर हादसे में देश के सीडीएस विपिन रावत के साथ घायल हो गए थे। हादसे में 14 लोग तत्काल शहीद हो गए। वरुण सिंह ने एक सप्ताह तक चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह के भतीजे थे।
विज्ञापन

शहीद वरुण सिंह के गांव को शौर्य ग्राम घोषित करने के लिए देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने भी पत्र लिखा था। उस पर डीएम ने संस्तुति दी है। उन्होंने बताया कि शहीद के पैत्रिक गांव कन्हौली को शौर्य ग्राम घोषित किया गया है। गांव से होकर रामलक्षन चौराहे तक जाने वाली सड़क को शौर्य चक्र विजेता वरुण सिंह का नामकरण किया गया है। रामलक्षन चौराहे पर शहीद की याद में एक द्वार बनाया जाएगा। शहीद वरुण सिंह ने देश में जिले का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed