{"_id":"6213d3088e9a903be164818c","slug":"martyr-santosh-yadaw-cremated-with-full-honour-deoria-news-gkp427715226","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य सम्मान के साथ हुआ शहीद संतोष यादव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य सम्मान के साथ हुआ शहीद संतोष यादव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन्य सम्मान के साथ हुआ शहीद संतोष यादव का अंतिम संस्कार
बरहज(देवरिया)। नगर के गौरा-कटइलवा मुक्तिपथ पर शोपियां में शहीद मदनपुर थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी संतोष यादव का सैनिक सम्मान के साथ सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। नदी तट पर सूबेदार कुंज सारु समेत सेना के जवानों ने साथी को गार्ड ऑफ आनर देकर अंतिम विदाई दी।
सोमवार को शहीद संतोष यादव की शवयात्रा मुक्तिपथ पहुंची। यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। शाम साढ़े चार बजे पिता शेषनाथ यादव ने शहीद बेटे को मुखाग्नि दी। बुढ़ापे की लाठी और अपने लाल की जलती चिता देख पिता शेषनाथ फफक पड़े। घाट पर मौजूद सभी की आंखें डबडबा गईं। इस दौरान भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा-संतोष तेरा नाम रहेगा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से नदी तट गुंजायमान था। शवयात्रा में मठियां, मदनपुर, बरांव, बहसुआं, दुबौली, कपरवार आदि जगहों पर लोगों ने फूल-माला चढ़ाकर शहीद संतोष यादव को श्रद्धांजलि दी। जबकि नदी घाट पर राजनीतिक दलों के लोगों ने पुष्प चक्र भेंट किया। इस दौरान एसडीएम ध्रुव शुक्ल, सीओ देवआनंद, रुद्रपुर सीओ जिलाजीत, इंस्पेक्टर टीजे सिंह, मदनपुर बीबी राजभर, गौरीबाजार अनिल पांडेय समेत सेना, पीएसी, क्यूआरटी, पुलिस के जवान मौजूद थे।