फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Married woman dies by hanging herself

फंदे से लटक कर विवाहिता ने जान दी

Wed, 14 Apr 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies by hanging herself
पिपरा पुरूषोत्तम गांव में विवाहिता की मौते के बाद जांच करते सीओ। - फोटो : DEORIA
फंदे से लटक कर विवाहिता ने जान दी
विज्ञापन

पकड़ी बाजार(देवरिया)। क्षेत्र के पिपरा पुरूषोत्तम गांव के लउकहा टोले में एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मुंबई में रह रहे पति से मोबाइल फोन पर बात करने के बाद महिला ने यह कदम उठाया। एक डेढ़ साल की बेटी भी है। मृतका छह माह की गर्भवती भी बताई जा रही है।

मदनपुर थानाक्षेत्र के पिपरा पुरुषोत्तम के लउकहा निवासी मनीष सिंह की शादी चार साल पहले बिहार के सिवान जिले के कसीला गांव निवासी 24 वर्षीय रानी सिंह से हुई थी। घरवालों के अनुसार मंगलवार की रात करीब दस बजे रानी सिंह भोजन करने के बाद कमरे में चली गई। पति मुंबई में एक निजी कंपनी में कार्य करता है। पति और पत्नी के बीच मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। उसके बाद रानी दुपट्टा का फंदा बनाकर कुंडे से लटक गई। बगल में सो रही बेटी प्राची रोने लगी। बच्ची को रोता देख घर वाले कमरे में गए तो विवाहिता की मौत हो चुकी थी। उन्होंने घटना की सूचना मदनपुर पुलिस को दी। बुधवार की सुबह सीओ अंबिका प्रसाद, थानाध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतका का पति चार माह पहले ही कमाने को गया था। मृतका के पिता राम गोपाल सिंह ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सीओ ने कहा कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed