फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Married woman commits suicide after talking to husband on mobile

Deoria News: पति से मोबाइल पर बात करने के बाद विवाहिता ने खुदकुशी

Thu, 23 Nov 2023 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 23 Nov 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide after talking to husband on mobile
घाटी बाजार। पति से मोबाइल पर बात करने के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। चाय लेकर कमरे में पहुंची जेठानी फंदे से लटकता शव देख कर शोर मचाई तो गांव वालों की भीड़ जुट गई। तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के बांसघाटी गांव निवासी ऋषिकेश शर्मा की वर्ष 2021 में गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी 26 वर्षीय फूलमाला के साथ हुई थी। मई माह में ऋषिकेश विदेश चला गया। घर पर इसकी पत्नी थी। त्योहार में ऋषिकेश का भाई कान्हा शर्मा और जेठानी घर आई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घर वालों ने बताया कि शाम को ऋषिकेश का फोन आया था। काफी देर तक दोनों के बीच बात हुई। इसके बाद फूलमाला कमरे में चली गई। करीब एक घंटे बाद चाय लेकर जेठानी गई तो कमरे में पंखे से रस्सी के फंदे में शव लटक रहा था।
विज्ञापन

भाटपाररानी तहसीलदार हिमांशु सिंह पुलिस के साथ पहुंच। भटनी एसओ उदयशंकर कुशवाहा ने बताया कि पति से मोबाइल पर बात करने के बाद पत्नी ने खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed