फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Marriage Broke after Woman allegations molestation on groom

रात भर चली पंचायत: जयमाल के दौरान महिला का आरोप, दूल्हा है दुष्कर्मी, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Wed, 31 May 2023 10:53 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 31 May 2023 10:53 AM IST
सार

बरहज सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि युवक पर महिला की ओर से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। बरात बिना शादी किए लौट आने की बात सामने आ रही है। आरोपी पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Marriage Broke after Woman allegations molestation on groom
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित कुईचंवर गांव निवासी और दुष्कर्म के आरोपी की बरात सोमवार को खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में गई हुई थी। जहां जयमाल के दौरान पीड़ित महिला पहुंचकर दूल्हे को दुष्कर्म का आरोपी बताते हुए बवाल काटने लगी।

विज्ञापन


मंडप में दुल्हन ने युवक के चरित्र पर सवाल खड़ा करते हुए शादी से इनकार कर दिया। वहीं मामला बिगड़ता देख बराती खेत की पगडंडियों आदि के रास्ते भाग खड़े हुए। हालांकि सोमवार को ही बरहज थाने में भी मामला पहुंचा था।
विज्ञापन


कुईचंवर गांव निवासी एक युवक की शादी खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में होनी थी। सोमवार शाम बरात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। रस्म अदायगी की जा रही थी। कुछ लोग भोजन कर रहे थे। इसी बीच जयमाल के दौरान एक महिला पहुंच गई। जो दूल्हे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी। जिससे खलबली मच गई। सभी अवाक रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बिना दुल्हन लौटी बरात: जयमाल डालने जा रहा था दूल्हा, तभी आया फोन, वो सिर्फ मेरी है, यकीन नहीं तो देख लो वीडियो

 

दुल्हन को इस बात का पता चलने पर उसने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हा और उसके पिता को छोड़ बराती बिना नाश्ता-भोजन किए भाग खड़े हुए। महिला से कुछ लोगों का विवाद भी हो गया। दुल्हन के दरवाजे पर रातभर पंचायत हुई। बात न बनने पर मामला खुखुंदू थाने पर पहुंचा है। घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।

बरहज सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि युवक पर महिला की ओर से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। बरात बिना शादी किए लौट आने की बात सामने आ रही है। आरोपी पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed