फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Marking for bypass started, construction expected soon

Deoria News: बाईपास के लिए निशानदेही शुरू, जल्द निर्माण के आसार

Wed, 21 May 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 21 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Marking for bypass started, construction expected soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बहुप्रतिक्षित देवरिया बाईपास के निर्माण के लिए निशानदेही और पिलर लगाने का काम शुरू हो गया है। सरकार ने 2023 में बाईपास को मंजूरी दी थी और भूमि पूजन भी कर लिया गया था। प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का काम भी चल रहा है।
इसमें 480 करोड़ रुपये का वितरण होना है। अब तक 75 प्रतिशत किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। निशानदेही के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। देवरिया बाईपास के निर्माण से जाम की समस्या से शहर वासियों को निजात मिल जाएगी। बाईपास शहर के उत्तरी भाग से शुरू होकर कई गांवों से होकर सलेमपुर मुख्य मार्ग से जुड़ेगा।
विज्ञापन

सीडीएस इंफ्रा कंपनी को 588 करोड़ रुपये में देवरिया बाईपास सड़क बनाने का ठेका मिला है। अब तक 4700 प्रभावितों को मुआवजा उनके बैंक अकाउंट में भेजा जा चुका है। जाम से निजात दिलाने के लिए कई वर्षों से देवरिया बाईपास की मांग चल रही थी। देवरिया शहर में रोजाना लगने वाले जाम से लोग परेशान है। शादी-विवाह के सीजन मेंघंटों लोगों को जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर-देवरिया ओवरब्रिज से उतरने के बाद भटवलिया तक बसें, ट्रकें, चार और दो पहिया वाहन की आवाजाही होती है। इसी मार्ग पर डीएम आवास, कचहरी, एसपी ऑफिस, कलक्ट्रेट, बस स्टैंड आदि हैं। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आए दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूली बच्चों को छुट्टी के बाद सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
जाम की समस्या से निजात पाने के लिए देवरिया बाईपास की कई सालों से लोगों की मांग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed