फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Markets buzz with the arrival of Ramadan

Deoria News: रमजान की आहट से गुलजार हुए बाजार

Sun, 22 Feb 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Markets buzz with the arrival of Ramadan
देवरिया। इबादत के मुकद्दस महीने रमजान की दस्तक के साथ ही जनपद के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों और मुख्य बाजारों में खरीदारी का दौर शुरू हो चुका है। इस बार बाजार में जहां बनारस और कानपुर की खास सेवइयां अपनी मिठास घोल रही हैं। वहीं सुन्नत के पालन के लिए पीलू और नीम के दातुन की भी जबरदस्त मांग देखी जा रही है। रमजान के दौरान रोजेदार अपनी शुद्धता और सुन्नत का विशेष ध्यान रखते हैं। यही कारण है कि इस समय शहर के अबूबकर नगर में दातुन की अस्थायी दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

बाजार में बिकने वाले पीलू (अराक) के दातुन रोजेदारों की पहली पसंद बने हुए हैं। खास बात यह है कि यह दातुन न केवल दांतों की सेहत के लिए अच्छे हैं, बल्कि एक बार खरीदने के बाद इसे काटकर पूरे महीने इस्तेमाल किया जा सकता है। रोजेदारों का मानना है कि रोजे की हालत में ब्रश और पेस्ट के बजाय दातुन का उपयोग करना अधिक बेहतर और सुन्नत के करीब है। दातुन 20 रुपये प्रति नग के हिसाब से बिक रहा है। कानपुर और बनारस से आ रही सेवइयों की खेप : इफ्तार और ईद की तैयारियों के लिए बाजार में सेवइयों की वैरायटी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed