{"_id":"60db67a58ebc3eba703a404f","slug":"many-persons-injured-in-rampage-deoria-news-gkp4000317173","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में मारपीट, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में मारपीट, कई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते के विवाद में मारपीट, कई घायल
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के जुआफर गांव में मंगलवार को रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में तीन महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों से सात लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। इस मामले में करीब एक वर्ष पूर्व भी मारपीट हुई थी।
मंगलवार को उजाड़े गए मार्ग पर गड्ढा बन जाने से गांव के कुछ लड़के उसमें ईंट डालने लगे ताकि आवागमन न रुके। आरोप है कि सड़क उजाड़ने के आरोपियों ने गड्ढे में ईंट डालने से मना किया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। जिसमें दिव्यांग राम सुरेश चौहान, नथुनी देवी, बुद्धिराम, सरोज, नीरज, अजय, अर्जुन और रवि घायल हो गए। दूसरे पक्ष के बबलू यादव का कहना है कि वह खड़ा होकर देख रहा था। मुझे मारपीट कर घायल कर दिया गया। एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि रास्ते को लेकर मारपीट हुआ था। दोनों पक्षों से सात लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है।
ट्रांसफार्मर के लिए चंदा वसूली पर मारपीट, पांच घायल
खुखुंदू। सेल्हरापुर गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने के लिए चंदा वसूलने के दौरान मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी का नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंच कर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सेल्हरापुर निवासी फूलेना राजभर के दरवाजे पर पड़ोस के कुछ लोग गांव में जले विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए चंदा मांगने पहुंचे। बताया जा रहा है कि चंदे में अधिक रुपये मांगने का विरोध करने पर विवाद हो गया। मारपीट में फूलेना, गेना, रामू, शकुंतला देवी घायल हो गईं। जबकि आरोपी पक्ष से भी रतन सहित एक अन्य चोटिल हो गए। एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि चंदा मांगने के दौरान विवाद हुआ है। जांच कर कार्रवाई होगी।