{"_id":"69387f3997375bcc7004cd58","slug":"mangal-bazaar-road-construction-begins-will-cost-rs-78-lakh-deoria-news-c-208-1-deo1011-169705-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मंगल बाजार सड़क का निर्माण शुरू, खर्च होंगे 78 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मंगल बाजार सड़क का निर्माण शुरू, खर्च होंगे 78 लाख
Wed, 10 Dec 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार। मंगल बाजार मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। कार्यदाई संस्था ने सड़क को समतल बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। 620 मीटर सड़क का निर्माण होगा। इसकी कुल लागत 78.08 लाख रुपये है। ब्लाक संसाधन केंद्र, मिल रोड, हाटा रोड से भटौली चौराहा तक के लोगों को राहत मिलेगी।
गौरी बाजार का सबसे पुराना मंगलवार बाजार की सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। मार्ग संकरा होने से आवागमन में असुविधा होती है। इस मार्ग से आधा दर्जन विद्यालयों के वाहन छात्रों को लेकर आते-जाते हैं। लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सड़क में गड्ढे व उड़ती धूल से लोगों को निजात मिलेगी।
नगर पंचायत ने इस मार्ग को बनाने के लिए शासन से धन मांगा गया था। इसकी चौड़ाई 4.2 मीटर होगी। इस संबंध में चेयरमैन प्रदीप मद्धेशिया ने बताया कि मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया था। धन के अभाव में कार्य नहीं हो पा रहा था। सदर विधायक डा.शलभ मणि त्रिपाठी के प्रयास से मार्ग के लिए बजट मिला है।