{"_id":"6238b63435844951de07ac88","slug":"man-shot-dead-in-rudrapur-deoria-news-gkp4306054198","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर (देवरिया)। सेमरौना पुल से आगे डाला रोड पर बाइक सवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार की रात 10 बजे की है। बाइक सवार की बाई कनपटी पर गोली लगी थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डाला गांव के रहने वाले दिनेश प्रसाद (50) बाइक से रुद्रपुर से अपने गांव जा रहे थे। सेमरौना पुल से आगे डाला मार्ग पर 500 मीटर पहुंचने के बाद हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। हमलावर गोली मारने के बाद फरार हो गए। गोली लगने से दिनेश सड़क पर गिरकर छटपटा रहे थे।
गोली बाई कनपटी पर लगी है। घटना की सूचना किसी राहगीर ने 112 नंबर पर कॉल करके दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दिनेश को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दिनेश की पहचान उनकी जेब में पड़े कागजात से की। उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। एसआई अरविंद कुमार ने कहा कि हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।