{"_id":"63e1026e4619454f965b5434","slug":"man-doing-stunt-with-snake-in-deoria-died-after-touching-tongue-2023-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांप ने रोकी संतोष की सांसें: बेजुबान संग कर रहा था स्टंट, जीभ से जीभ टच करते ही हुई मौत; देखें Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप ने रोकी संतोष की सांसें: बेजुबान संग कर रहा था स्टंट, जीभ से जीभ टच करते ही हुई मौत; देखें Video
Mon, 06 Feb 2023 08:17 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 06 Feb 2023 08:17 PM IST
सार
यूपी के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक बाइक सवार युवक सांप पकड़ने के बाद रविवार को स्टंट करने लगा।
विज्ञापन
युवक को सांप ने काटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक बाइक सवार युवक सांप पकड़ने के बाद रविवार को स्टंट करने लगा। इस शौक की कीमत युवक को जान देकर चुकानी पड़ी। मौत के बाद परिजन हतप्रभ हैं।
विज्ञापन
जमुआ गांव में ग्रामीणों ने जहरीला सर्प देखा तो गांव निवासी संतोष को पकड़ने के लिए बुलाया। संतोष ने महज 10 मिनट में ही सांप को पकड़ लिया। उसके बाद कपड़े में लपेटकर अपने घर के पास लेकर चला आया। गांव के लोगों के सामने सांप को हाथ में लेकर करतब दिखाने लगा। कई बार लोगों ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसको लेकर ग्रामीणों से उसकी बहस भी हो गई। संतोष बाइक पर सवार होकर सांप के साथ स्टंट करने लगा। उसने एक बार अपनी जीभ पर सांप से स्पर्श कराया। कभी वह सांप को कंधे में डालकर खेलने लगा तो कभी जमीन पर छोड़ दे रहा था।
इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। शाम को उसकी मौत हो गई। एसओ नवीन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।