{"_id":"5fc7d2958ebc3e9bad322afc","slug":"man-death-in-road-accident-deoria-news-gkp375386115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर कूदी नीलगाय, अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर कूदी नीलगाय, अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर कूदी नीलगाय, अधेड़ की मौत
खुखुंदू (देवरिया)। थाना क्षेत्र के नरौली-भिखम मोड़ के समीप बुधवार देर शाम अचानक नीलगाय के कूदने से एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे उस पर सवार अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह भलुआ गांव में बहन की बेटी के तिलक में एक दिन पूर्व आए थे। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क से किनारे हटाकर आवागमन चालू कराया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव निवासी विनोद कुमार उपाध्याय (48) मंगलवार को भलुआ गांव में अवधेश दूबे के यहां भांजी के तिलक में शामिल होने आए थे। बुधवार देर शाम वह बाइक लेकर घर के लिए निकले। वह देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर नरौली-भिखम मोड़ के समीप पहुंचे थे कि अचानक बाइक पर नीलगाय कूद गई, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। गंभीर चोट लगने से विनोद कुमार उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट पहने हुए थे। नीलगाय कूदने से हेलमेट छिटककर सड़क पर जा गिरा। घटना के बाद सड़क जाम हो गया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव को हटाकर आवागमन चालू कराया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि बाइक पर नीलगाय कूदने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान पाकेट में मिले आधार कार्ड से हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।