फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   male and female teachers died due to absence of doctors

Deoria News: पीएचसी पर इलाज के अभाव में शिक्षक और शिक्षिका की मौत, मचा हंगामा

Sun, 11 Dec 2022 07:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2022 07:18 AM IST
विज्ञापन
male and female teachers died due to  absence of doctors
भटनी अस्पताल पर एसडीएम और एसीएमओ से डॉक्टरों की शिकायत करते लोग - फोटो : SALEMPUR
देवरिया जिले के स्थानीय पीएचसी में इलाज के अभाव में शनिवार की सुबह एक शिक्षक और शिक्षिका की मौत हो गई। इसकी जानकारी पर अस्पताल पहुंचे शिक्षक और तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। शिकायत पर पहुंचे एसडीएम सलेमपुर और एसीएमओ को लोगों ने ज्ञापन देकर जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई करने की बात कही। अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


भटनी नगर के सुभाष इंटरमीडिएट कॉलेज में तैनात प्राणनाथ मिश्र (54) खेल शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से लार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी शिक्षक पत्नी और दो बच्चियों के साथ भटनी में ही क्वार्टर लेकर रहते थे। शनिवार की भोर में शिक्षक की तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें लेकर स्थानीय पीएचसी पहुंचे, जहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। ड्यूटी पर मौजूद फार्मासिस्ट ने इलाज शुरू किया लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, आजमगढ़ शहर के गुलामीपुर मोहल्ला की रहने वाली अर्चना भारती (30) पिपरा देवराज गांव के परिषदीय विद्यालय पर सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत थीं। वह भटनी नगर में कमरा लेकर रहती थीं। शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बीमार शिक्षिका को इलाज कराने लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने पर मौके पर मौजूद फार्मासिस्ट ने शिक्षिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में शिक्षिका की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर शिक्षक और तीमारदार बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर पहुंचे एसडीएम सलेमपुर अरुण कुमार वर्मा और एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह को लोगों ने जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया। कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। इस दौरान प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार गुप्त, डॉ. शशिशेखर मिश्र, शिक्षक इंदुशेखर मिश्र, राधेश्याम दीक्षित, सत्यम मिश्र, संजय मिश्र, चेयरमैन डॉ. बलराम जायसवाल, विजय कुमार गुप्त, रमेशचंद वर्मा आदि मौजूद रहे।

इस संबंध में उप जिलाधिकारी सलेमपुर अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पीएचसी में इलाज के अभाव में शिक्षक और शिक्षिका की मौत होने की शिकायत मिली थी। जांच में इमरजेंसी ड्यूटी से डॉ. अमित जायसवाल गायब मिले। लोगों की मांग पर सीएमओ से प्रभारी चिकित्साधिकारी और जिम्मेदार डॉक्टर पर कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed