{"_id":"5f8491fe8ebc3e9bce613e35","slug":"makpa-leader-protest-in-salempur-salempur-news-gkp36912914","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह के अंदर गरीबों का घर नहीं बनाया तो होगा आंदोलन:सतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह के अंदर गरीबों का घर नहीं बनाया तो होगा आंदोलन:सतीश
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर गरीबों का घर नहीं बना तो होगा आंदोलन: माकपा
सलेमपुर (देवरिया)। भागलपुर ब्लॉक के मिश्रौली गांव में कोर्ट के आदेश पर ध्वस्त कराए गए मकान के विरोध में गांव के पीड़ितों के साथ माकपा नेता सतीश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील गेट पर धरना दिया। इस दौरान प्रशासन से एक सप्ताह के अंदर ध्वस्त हुए गरीबों के मकान बनवाने की मांग की गई है। ऐसा नहीं होने पर एक सप्ताह बाद तहसील में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांगों का पत्रक एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि पिपरा रामधर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव मिश्रौली में कमजोर व्यक्तियों के आवास को उच्च न्यायालय में गलत रिपोर्ट लगाकर कुछ व्यक्तियों के द्वारा वाद दाखिल किया गया। न्यायालय के आदेश पर 50 साल के बसे किसान परिवारों के मकान ध्वस्त कर दिए गए। उन्होंने अराजी संख्या 49, 50 व 51 में बसे परिवारों को जमीन आवंटन कर मकान बनाने व रवि कला देवी व उसके नवजात बच्चे की देखभाल एवं पुष्टाहार की व्यवस्था कराने की मांग की।
इस दौरान सुशील यादव, बालिंद्र मौर्य, अनिल यादव, राम छट्ठू चौहान, अरुण यादव, आलोक यादव, रामनिवास यादव, दीनानाथ, प्रेमचंद्र यादव, हरेकृष्ण कुशवाहा, श्रीपति यादव, विंदू देवी, उमा देवी, सुगंधी देवी, शांती देवी, गोदावरी देवी, सविता देवी, रामाकांत, संजय कुमार यादव, शंभू, सुबाष मिश्र, राजेंद्र मिश्र, हीरा मिश्र, शभुनाथ यादव, विजय बहादुर मिश्र आदि मौजूद रहे।