फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Make unknown 'Messiah then pile Sulgi Subscriptions

अंजान बना ‘मुक्तिदाता’ तो सुलगी चंदे की चिता

Fri, 08 Jul 2016 11:19 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 08 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
मईल। तीन दिन से डायरिया से जूझ रही मजदूर की बेटी इलाज के अभाव में जिंदगी की जंग हार गई। बेटी की मौत के बाद मजदूर के पास अंत्येष्टि की खातिर भी धन नहीं था।
विज्ञापन


ऐसे में आठ घंटे तक लाश झोपड़ी में ही पड़ी रही। जानकारी लोगों को हुई तो चंदा लगाकर युवती के अंतिम संस्कार की तैयारी हुई। चंदे से चिता बनकर तैयार हुई। मगर मुखाग्नि देने पहुंचा पिता चिता के पास ही बेहोश हो गया। लोग पशोपेश में फंस गए कि अब दाह कैसे होगा, तभी अंजान शंभू भगवान बनकर आया और चिता सुलग उठी। अंजान युवक ने युवती को मुखाग्नि देकर मानवता का मिसाल पेश की।
विज्ञापन


पूरे दिन कस्बे में युवक की तारीफ का सिलसिला चलता रहा। भागलपुर के राजीव नगर चौराहा पर शिवबचन सड़क के किनारे झोपड़ी डालकर अपनी छोटी बेटी फूला कुमारी 19 के साथ रहता है। उसकी पत्नी की कुछ वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई। तेलिया कला चौराहा पर मोची का काम कर अपना और अपनी बेटी का पेट पालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बेटियाें में से तीन की शादी कर चुका है। छोटी बेटी को तीन दिन पूर्व डायरिया हुआ तो एक प्राइवेट डॉक्टर से दवा ली। लेकिन कोई राहत नहीं मिली। आर्थिक कमजोरी के कारण बीमार युवती को बेहतर इलाज नहीं मिला। तीन दिन तक बीमारी से जूझी युवती की गुरुवार की रात मौत हो गई। सुबह इसकी जानकारी शिवबचन को हुई।

लेकिन रकम नहीं होने के कारण झोपड़ी में लाश सुबह 11 बजे तक झोपड़ी पड़ी थी। इसकी जानकारी जब चौराहा के दुकानदारों और एकौना गांव के प्रधान शैलेष प्रसाद को हुई तो लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए चंदा जुटाकर अंतिम संस्कार के लिए युवती की लाश टेंपो से लेकर भागलपुर पहुंचे। इसमें मईल गांव निवासी मजदूर शंभू प्रसाद भी शामिल था। घाट पर बेटी की लाश देख पहले से बीमार चल रहा पिता अचेत हो गया।


लोगों ने उसे भागलपुर पीएचसी पर भर्ती कराया। युवती का मुखाग्नि देने को लेकर लोग परेेशान हो गए। इस पर शंभू प्रसाद आगे आया और मुखाग्नि दी। लोगों ने तहसील प्रशासन से मजदूर के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed