फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Maheshwar Mishra Bablu becomes District President of Pradhan Sangh

Deoria News: महेश्वर मिश्र बबलू बने प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष

Thu, 16 Nov 2023 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Maheshwar Mishra Bablu becomes District President of Pradhan Sangh
प्रधान संघ के नव निर्वाचित पदा​धिकारीफोटो- संवाद
सलेमपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बुधवार को सलेमपुर में बैठक हुई। यह बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल प्रभारी जेपी दूबे की अध्यक्षता में हुई। ब्लॉक प्रमुख सीमा, अमरेश सिंह बबलू उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश संगठन के नेतृत्व में महेश्वर मिश्रा बबलू को सर्वसम्मति से जिले का प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया। बबलू सिंह ने कहा कि वह ईमानदार छवि के व्यक्ति हैं और सलेमपुर के प्रधान संघ अध्यक्ष रहते हमेशा विकास व प्रधानों के हित की लड़ाई लड़ी है। इस दौरान मुन्ना गुप्ता व भूपेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, राकेश कुशवाहा को सचिव, ऋषि मिश्रा को प्रदेश सचिव, सागर पासवान व सुमंत्र को मंत्री बनाया गया है। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. जनार्दन कुशवाहा, भागलपुर ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष ऋषि मिश्रा, संजय मिश्रा, ग्राम प्रधान मुन्ना गुप्ता, मनोज गुप्ता, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed