{"_id":"6557c20e14e1270eaa0c27c4","slug":"maharishi-devraha-baba-medical-college-deoria-news-c-208-1-deo1003-13057-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एमबीबीएस प्रथम फेज की मुख्य परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एमबीबीएस प्रथम फेज की मुख्य परीक्षा आज से
Sat, 18 Nov 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2022 बैच के प्रथम फेज की मुख्य परीक्षा शनिवार से शुरू होगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। इस कार्य में शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षक व कर्मचारी जुटे रहे।
मेडिकल कॉलेज के 2022 बैच के प्रथम फेज की लिखित फाइल परीक्षा 18 नवंबर से शुरू होगी, जो 30 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा में 100 छात्र शामिल होंगे। इसमें एनाटमी, बायो केमेस्ट्री तथा फिजियोलॉजी के दो-दो पेपर होंगे। इसके समाप्त होने के बाद दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह से प्रायोगिक परीक्षा होने की संभावना है। इसके लिए अभी तिथि निर्धारित नहीं है। प्रायोगिक परीक्षा में दो बाह्य परीक्षक, जो दूसरे मेडिकल कॉलेज के होंगे, जबकि दो आंतरिक परीक्षक होंगे। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने बताया कि परीक्षा 18 से 30 नवंबर तक चलेगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।