फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Maharaja Agrasen's procession was taken out with great pomp

Deoria News: धूमधाम से निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा

Mon, 22 Sep 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen's procession was taken out with great pomp
शोभायात्रा में नृत्य करते कलाकार। संवाद  
देवरिया। महाराजा अग्रसेन जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न सड़कों से होते हुए यात्रा वापस अग्रसेन अतिथि भवन पहुंची। रास्ते में जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया। नगर की सड़कें महाराज अग्रसेन के जयकारों से गूंजती रहीं।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन पेड़ा गली महाराजा अग्रसेन के चित्र का पूजन अर्चन व ध्वजारोहण कर शुभारंभ हुआ। करीब चार बजे अग्रसेन अतिथि भवन से महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। घोड़े जुते सुंदर रथ पर महाराजा अग्रसेन की सुंदर झांकी सजी थी। आगे आगे कलाकार वाद्य यंत्र बजाते हुए और नृत्य नाटिका करते चलते रहे। इसके पीछे मारवाड़ी समाज के पुरुष, महिलाएं व बच्चे कतार में अग्रसेन महाराज की जय जयकार लगाते हुए चल रहे। शोभायात्रा मोहन रोड, नई बाजार, अमर ज्योति चौराहा, कोतवाली चौराहा, अंसारी रोड, मालवीय रोड, बजाजी गली होते हुए वापस अग्रसेन अतिथि भवन पहुंचकर पूरी हुई।
विज्ञापन

इस बीच कोतवाली चौराहे पर महाराजा अग्रसेन की रथयात्रा का आरती की स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया, महामंत्री आनंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरुण जाखोदिया, कोषाध्यक्ष शिव टिबड़ेवाल, गिरधारी लाल अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed