{"_id":"6918c6746b9446b7a606c44b","slug":"mad-dog-bites-10-more-people-panic-in-the-area-deoria-news-c-208-1-deo1009-167989-2025-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पागल कुत्ते ने 10 और लोगों को काटा, इलाके में दहशत-24 घंटे के भीतर 20 लोगों को बना चुका शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पागल कुत्ते ने 10 और लोगों को काटा, इलाके में दहशत-24 घंटे के भीतर 20 लोगों को बना चुका शिकार
Sat, 15 Nov 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:59 PM IST
सार
शनिवार को कुत्ते ने कुसहां निवासी छात्रा प्रिया चौहान (16), शेरवां बभनौली गांव निवासी एक 25 वर्षीय युवक, तेनुआ गांव निवासी एक 40 वर्षीय युवक, बसडीला गांव निवासी चार वर्षीय राज और सात वर्षीय इरम खातून समेत करीब 10 लोगों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
सीएचसी रुद्रपुर पर रेबीज का फर्स्ट डोज लेने आए पीड़ितफोटो संवाद
विस्तार
क्षेत्र में कुत्ते का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्ते ने कोचिंग सेंटर से आ रही 11वीं की छात्रा समेत करीब 10 और लोगों को काट लिया। इससे लोगों में दहशत है। इससे पहले कुत्ते ने 24 घंटे के अंदर करीब 20 लोगों को काट चुका है। शनिवार को भी कुत्ते के काटने का सिलसिला जारी रहा।
खुखुंदू कस्बा, बसडीला, नरौली खेम, गांवों के बाद अब शेरवां बभनौली, तेनुआ बेलवा और कुसहां गांव तक पागल कुत्ते का आतंक फैल गया है। हालांकि कुत्ते ने इसमें से अधिकतर गांवों के पीड़ितों को खुखुंदू चौराहे पर ही निशाना बनाया है।
विज्ञापन
खुखुंदू कस्बा, बसडीला, नरौली खेम, गांवों के बाद अब शेरवां बभनौली, तेनुआ बेलवा और कुसहां गांव तक पागल कुत्ते का आतंक फैल गया है। हालांकि कुत्ते ने इसमें से अधिकतर गांवों के पीड़ितों को खुखुंदू चौराहे पर ही निशाना बनाया है।
विज्ञापन
शनिवार को कुत्ते ने कुसहां निवासी छात्रा प्रिया चौहान (16), शेरवां बभनौली गांव निवासी एक 25 वर्षीय युवक, तेनुआ गांव निवासी एक 40 वर्षीय युवक, बसडीला गांव निवासी चार वर्षीय राज और सात वर्षीय इरम खातून समेत करीब 10 लोगों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
बसडीला गांव में तो लोग लाठी-डंडा लेकर पहरा देते नजर आए। बसडीला गांव में सबसे अधिक लोगों को कुत्ते ने काटा है। राज का गोरखपुर एम्स में इलाज कराया गया है।
बाजार वासियों और ग्रामीणों ने कुत्ते को पकड़वाने के लिए डीएम दिव्या मित्तल से गुहार लगाई है। चिकित्सा प्रभारी डाॅक्टर अंबुज यादव ने बताया कि पीएचसी पर शुक्रवार और मंगलवार को ही रैबिज इंजेक्शन लगाने का दिन निर्धारित किया गया है। शनिवार को भी कुत्ते के काटने से पांच-छः पीड़ित पहुंचे थे। जिन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया जाने की सलाह दी गई।

हाथ में डंडा लेकर निकल रहे हैं घर से बाहर
कुत्ते के आतंक से पहले तीन गांवों के ही लोग सहमे हुए थे। अब संख्या बढ़कर करीब छह पहुंच गई है। बसडीला गांव में तो लोग डंडा हाथ में लेकर ही बाहर निकल रहे हैं। इसके अलावा दिन में बारी-बारी से पहरा भी दे रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है पागल कुत्ता झपट्टा मारकर हमला कर रहा है। बसडीला में चार वर्षीय राज को झपट्टा मारकर उसके आंख के पास काट लिया। ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया, वरना कुत्ता बच्चे को मार डाला होता। बसडीला गांव के अलावा अब शनिवार को पता चला कि शेरवां बभनौली, तेनुआ, बेलवा और कुसहां के लोगों को भी पागल कुत्ते ने अपना शिकार बनाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते अगर उसे पकड़ा नहीं गया तो पता नहीं वह अभी कितने लोगों को और शिकार बनाएगा। पागल कुत्ते से खुखुंदू चौराहे के दुकानदार भी सहमे हुए हैं। कुत्ता बाजार में आ रहे लोगों को भी निशाना बना रहा है। वैसे अब ग्रामीण सचेत हो गए हैं। जिन-जिन गांवों में कुत्ते के आतंक का पर्याय है उन गांवों के अधिकतर लोग हाथ में डंडा लेकर ही घूम रहे हैं।
पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है रैबिज इंजेक्शन, फिर भी भेजा जा रहा देवरिया
न्यू पीएचसी खुखुंदू में अभी भी करीब 400 रैबिज इंजेक्शन और 150 टीटबैक का इंजेक्शन उपलब्ध है। बावजूद इसके कुत्ता काटने वाले मरीजों को देवरिया और सलेमपुर इंजेक्शन लगवाने के लिए भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि यहां सप्ताह में दो दिन ही इंजेक्शन लगाने का समय निर्धारित किया गया है। आदेश हो जाए तो रोजाना लगाया जाएगा।
बताते चलें कि लोगों को कुत्ता यहां काट रहा है और उन्हें रैबिज इंजेक्शन लगवाने के लिए 15 किलोमीटर दूरी तय कर देवरिया, सलेमपुर या फिर भलुअनी जाना पड़ रहा है। जबकि यहां स्वास्थ्य केंद्र पर भरपूर मात्रा में इंजेक्शन पड़ा हुआ है। शनिवार को पीएचसी खुखुंदू पर पहुंचे क्षेत्रीय लोगों को देवरिया इंजेक्शन लगवाने के लिए भेजा गया। यहां सिर्फ मंगलवार और शुक्रवार को ही टीका लगाने का समय निर्धारित किया गया है।