फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Maa Durga was consecrated in Vaishno Dham temple

Deoria News: वैष्णो धाम मंदिर में मां दुर्गा की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Fri, 28 Apr 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Maa Durga was consecrated in Vaishno Dham temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पड़री बाजार। सलेमपुर क्षेत्र के पड़री बाजार वैष्णो धाम मंदिर में शुक्रवार को वैदिक मंत्रों के साथ आचार्य अजय पांडेय एवं आचार्य राजेश पांडेय ने मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई।
इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए। जयकारे से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रीशतचंडी महायज्ञ में वृंदावन के कलाकारों ने सीता स्वयंवर का मंचन किया। रामलीला में राजा जनक यह प्रतिज्ञा करते हैं कि शिव का धनुष जो उठाएगा उसी से अपनी पुत्री की शादी करेंगे।
विज्ञापन

स्वयंवर में दूर-दूर से आए राजा धनुष उठाने का प्रयत्न करते हैं, लेकिन किसी से धनुष नहीं उठता है। इससे राजा जनक निराश हो जाते हैं और कहते हैं कि अगर हम जानते कि इस धनुष को कोई उठा नहीं सकता है, तो हम इस प्रकार की प्रतिज्ञा नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में विश्वामित्र की आज्ञा से राम जी धनुष को उठाकर तोड़ देते हैं। यह देखकर उपस्थित राजा आश्चर्यचकित रह जाते हैं। सीता राम के गले में जयमाल पहनाती हैं। तभी वहां क्रोध में परशुराम भगवान आते हैं। लक्ष्मण परशुराम संवाद होता है। इस दौरान वैष्णो धाम के संयोजक विमलचंद्र पांडेय, ओमप्रकाश उपाध्याय, महातम पांडेय, डॉ. विरेंद्र पांडेय, कवींद्र नाथ पांडेय, गुलाब मदेशिया, जयप्रकाश मदेशिया, द्वारिका शर्मा, अरविंद सिंह, गुड्डू दूबे, अभय मिश्रा, रामध्यान पाल, विशाल यादव, अनशन पांडेय, जयशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed