फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Luxury car overturns after crashing into a tree.

Deoria News: लग्जरी कार पेड़ से टकराकर पलटी, तीन लोग घायल

Thu, 23 Jul 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 23 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Luxury car overturns after crashing into a tree.
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी बाबू के तीन युवक उस समय घायल हो गए जब उनकी लग्जरी कार का टायर फटने से असंतुलित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। आसपास के लोग युवकों को कार का फाटक तोड़कर निकाला और भाटपार रानी पीएचसी पहुंचा। घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ग्राम पकड़ी बाबू निवासी ओम शाही (18) पुत्र मुकेश शाही, पार्थ शाही (18) पुत्र पप्पू शाही और उत्कर्ष शाही निवासी पकड़ी बाबू लग्जरी कार से भिंगारी बाजार पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे थे। भिंगारी में ही भटनी मार्ग पर कार के एक पहिये का टायर अचानक ब्लास्ट कर गया और गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से टकराकर सड़क के किनारे कीचड़ में पलट गई।
विज्ञापन

कार क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक उसमें फंस गए। आसपास के लोग तीनों को फाटक तोड़कर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed