फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   LTT and Durg Express will stop for two minutes in Salempur, new timetable announced

Deoria News: सलेमपुर में दो मिनट रूकेगी एलटीटी व दुर्ग एक्सप्रेस, नई समयसारिणी घोषित

Sat, 07 Oct 2023 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
LTT and Durg Express will stop for two minutes in Salempur, new timetable announced
सलेमपुर। रेलवे प्रशासन ने लोकमान्य तिलक टर्मिनल व दुर्ग एक्सप्रेस गाड़ियों का प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव की स्वीकृति प्रदान की है। वहीं भटनी स्टेशन पर अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव भी दो मिनट के लिए किया गया है। इसके लिए नई समयसारिणी घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 12 अक्तूबर से चलने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-छपरा एक्सप्रेस सलेमपुर स्टेशन पर 18.05 बजे पहुंचकर 18.07 बजे छूटेगी। छपरा से 12 अक्तूबर से चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस सलेमपुर स्टेशन पर 08.12 बजे पहुंचकर 08.14 बजे छूटेगी। दुर्ग से 11 अक्तूबर से चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस सलेमपुर स्टेशन पर 17.08 बजे पहुंचकर 17.10 बजे छूटेगी। नौतनवा से 13 अक्तूबर से चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस सलेमपुर स्टेशन पर 15.12 बजे पहुंचकर 15.14 बजे छूटेगी। अहमदाबाद से 14 अक्तूबर से चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी स्टेशन पर 15.52 बजे पहुंचकर 15.54 बजे छूटेगी। गोरखपुर से 15 अक्तूबर से चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस भटनी स्टेशन पर 22.54 बजे पहुंचकर 22.56 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed