फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lover

युवक के माता-पिता को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 11 Oct 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
lover
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चनुकी। कुछ दिन पहले मौसी के घर से गहने और रुपये लेकर युवती के प्रेमी संग फरार होने के मामले में पुलिस ने युवक के माता-पिता को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी के साथ उसके गांव बिहार के सीतामढ़ी में रह रही है। प्रेमी के माता और पिता पंजाब से ट्रेन से गांव जा रहे थे। जहां उनके बेटे की शादी, युवती से होनी थी।

लार थाना के क्षेत्र के एक गांव की युवती नगर के एक मुहल्ले में अपने मौसी के घर रह रही थी। कुछ दिन पहले युवती के मौसी के घर से गहने और 50 हजार रुपये लेकर किसी युवक के साथ फरार हो गई। युवती के फरार होने की सूचना मौसी ने उसके परिजनों को दी। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही थी। इसी बीच परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई कि युवती बिहार के सीतामढ़ी में युवक के साथ रह रही है। युवती की मौसी ने भी तहरीर देकर रुपये और गहने दिलाने की मांग की। इस मामले में पुलिस ने युवक के पिता की मोबाइल के जरिए गांव आने की जानकारी जुटाई। पता चला कि युवक के माता-पिता अपने बेटे की शादी युवती से कराने के लिए पंजाब से गांव आ रहे है। एसआई सुनील त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मऊ स्टेशन पहुंच गए और युवक के माता-पिता को हिरासत में ले लिए। एसओ राममनोहर सिंह का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed