{"_id":"665103ddeac5b3e9a108a735","slug":"lover-beloved-ran-away-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-126436-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक-किशोरी फरार, दो पक्षों में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक-किशोरी फरार, दो पक्षों में तनाव
Sat, 25 May 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 May 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान आए करीब, शादी करने पर अड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। एक युवक और किशोरी बृहस्पतिवार की रात घर से फरार हो गए। दोनों इंटर की पढ़ाई के दौरान करीब आए थे। इसकी जानकारी पर गांव में दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर युवक और उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग की है।
भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में इंटर की पढ़ाई के दौरान एक युवक गांव की ही एक किशोरी से प्रेम करने लगा। दोनों छुप-छुप कर मिलने लगे। प्रेम परवान चढ़ा तब तक ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दे दी। इस पर दोनों की पिटाई हुई और परिजनों ने पहरा लगा दिया।
दोनों की हरकतों को घर वाले देखने लगे। इस बीच दोनों मोबाइल फोन के जरिये सम्पर्क में रहे। एक सप्ताह पूर्व परिजनों को लापरवाह देखकर युवक और किशोरी रात में गांव स्थित बगीचे में मिल रहे थे तभी गांव वालों ने पकड़ लिया। इससे दोनों परिवारों में विवाद हो गया। दोनों बृहस्पतिवार की रात घर से फरार हो गए। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने कहा कि गांव से युवक और किशोरी के लापता होने की शिकायत मिली है। मोबाइल लोकेशन से दोनों की तलाश की जा रही है।