{"_id":"60ef27048ebc3e49b85cd241","slug":"love-affair-deoria-news-gkp401876679","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बच्चों की मां प्रेमी संग भागी, मांगा खर्च, आहत पति चला जान देने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बच्चों की मां प्रेमी संग भागी, मांगा खर्च, आहत पति चला जान देने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बच्चों की मां प्रेमी संग भागी, मांगा खर्च, आहत पति चला जान देने
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। न उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई, तो देखे केवल मन। यह गीत गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला और उसके प्रेमी पर सटीक बैठता है।
पांच बेटियों की एक मां अपने पट्टीदारी के प्रेमी पर इस कदर दिवानी हुई कि नाबालिगों को छोड़कर प्रेमीसंग चली गई। प्रेमी ने महिला के पति से हर माह चार हजार रुपए खर्च की मांग की है। ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे आजिज आकर पति ने मंगलवार को आत्महत्या करने की ठान ली और घर से निकल पड़ा। संयोग अच्छा था कि एक व्यक्ति ने समझाबुझाकर शांत करा दिया। पीड़ित एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
बुधवार को एसपी आफिस पहुंचे अपने पांच बच्चों के साथ पिता ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया है कि उसकी पत्नी को सात जुलाई को गांव का एक व्यक्ति अपने प्रेमजाल में फंसा कर भगा ले गया है। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो पत्नी को वापस देने के लिए आरोपी से फोन पर गुहार लगाने लगा लेकिन उसने एक न सुनी। उसके परिजन मारपीट करने पर उतारू हो गए। घटना की तहरीर गौरी बाजार थाने पर दी लेकिन किसी ने एक न सुनी। सुबह अपने बच्चों के साथ पहुंचे पीड़ित की फरियाद सुन रहे मुख्य अग्नि शमन अधिकारी ने मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।