{"_id":"65395a3bd6a1a6f0e40eaecf","slug":"lord-shri-ram-killed-ravana-with-infallible-arrows-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-11312-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रभु श्रीराम ने अमोघ बाणों से किया रावण का वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रभु श्रीराम ने अमोघ बाणों से किया रावण का वध
Wed, 25 Oct 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
बरहज। नगर के थाना मार्ग स्थित पुलिस चौकी के पास अयोध्या के मैथिली धाम की ओर से रामलीला मंचन किया जा रहा है। मंगलवार को एसके इंटर काॅलेज मैदान में रावण का लीला मंचन हुआ। जिसमें प्रभु श्रीराम ने अमोघ बाणों से रावण का वध किया। रावण के जमीन पर गिरने और धर्म की जीत होने पर जय श्री राम के जयघोष से नगर गुंजायमान हो उठा।
सर्वप्रथम बसपा नेता श्याम सुंदर जायसवाल ने प्रभु की सुंदर झांकी की आरती उतारी। धर्म और अधर्म की लड़ाई में आखिरी दिन लीला में बानरी सेना जयघोष करते हुए रावण की सेना पर टूट पड़ती है। युद्ध में एक-एक कर राक्षस मारे जाते हैं। उधर, प्रभु राम और रावण में भीषण टक्कर होती है। प्रभु अपने अमोघ बाणों से बार-बार रावण का सिर काटते हैं। लेकिन वह पुन: जीवित होकर जोरदार ठहाका लगाता है। जिसे देख विभीषण, प्रभु से रावण के नाभि में अमृत होने की बात बताते हैं। जिस पर प्रभु श्रीराम ने अग्नि बाण से उसे मार गिराया। रावण के धराशायी होते ही बानरी सेना में खुशी की लहर दौड़ जाती है। मौके पर पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल, रामकेश्वर, शिवसहाय बरनवाल, मनोज गुप्त, हरिशंकर चौरसिया, सुदामा वर्मा, अमला भगत, रमेश वर्मा, भावेश बरनवाल, रतन सोनकर, रवि जायसवाल आदि मौजूद रहे।