फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   loot in sahaj jan sewa kendra

सहज जनसेवा केंद्र से 46 हजार रुपये की लूट

Wed, 19 Jan 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
loot in sahaj jan sewa kendra
सहज जनसेवा केंद्र से 46 हजार रुपये की लूट
विज्ञापन

गौरी बाजार। गौरी बाजार-हाटा मुख्य मार्ग पर चोरखरी ढाले के समीप सहज जनसेवा केंद्र के संचालक से बुधवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने 46 हजार रुपये लूट लिया और असलहे से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बदमाशों की संख्या पांच बताई जाती है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। कुछ ही दूर स्थित एक विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। सरेशाम हुई इस घटना से लोगों में दहशत है।

थाना क्षेत्र के ग्राम कतौरा के पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार राय की गौरी बाजार-हाटा मुख्य मार्ग स्थित चोरखरी ढाले के समीप सहज जनसेवा केंद्र है। शाम को केंद्र पर दो कर्मी रविंद्र यादव व निकेंद्र विश्वकर्मा कार्य निपटा रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार पांच लोग पहुंचे। तीन बदमाश अंदर दुकान में गए, जबकि दो बाइक पर ही बैठे थे। रविंद्र की कनपटी पर पिस्टल सटाकर बदमाश काउंटर में रखे 46 हजार रुपये लूट लिया। दोनों कर्मियों ने विरोध किया तो बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग करते हुए हाटा की तरफ भाग निकले। सरेशाम हुई लूट और फायरिंग की इस घटना से बाजार में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed