फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   loot

हाथ-पैर बांध चालक को फेंका और कार लूट ले गए

Thu, 15 Jul 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
loot
हाथ-पैर बांध चालक को फेंका और कार लूट ले गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू(देवरिया)। मझवलिया गांव की पुलिया के पास से एक लग्जरी कार लूटने का मामला प्रकाश में आया है। कार को लखनऊ से बुक कराकर बदमाश लाए थे। यहां पहुंचने पर चालक का हाथ-पैर बांधा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद उसे पुलिया के नीचे फेंककर कार लेकर भाग निकले। कार लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई। हालांकि पुलिस अबतक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं की है।
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के सीते बिहार कालोनी दुबग्गा निवासी पप्पू अली पुत्र शाकिर अली की स्विफ्ट डिजायर कार 11 जुलाई को तीन लोगों ने लखनऊ से देवरिया आने के लिए बुक कराई। पुलिस के मुताबिक पप्पू अली कार लेकर जब देवरिया पहुंचे तो यहां से फिर तीनों ने चालक से बलिया में किसी से रकम पाने की बात कहकर वहां जाने के लिए कार बुक करा ली। बलिया से लौटते समय 13 जुलाई की देररात मझवलिया-गड़ेर मार्ग पर मझवलिया स्थित पुलिया के पास चालक का हाथ पैर बांधकर बदमाशों ने उसे पुलिया के नीचे फेंक दिया और कार लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

उधर, चालक ने बुधवार को 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस चालक को लेकर घटना स्थल पर पहुंची। चालक ने पुलिस से पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद थाने पर भी पहुंच कर आप बीती बताई। घटना के बाद चालक डरा सहमा हुआ है। उसने पुलिस से बदमाशों के चंगुल से कार मुक्त कराने की गुहार लगाई है। एसओ अनिल कुमार यािदव ने बताया कि कार लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। पीड़ित ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। वैसे कार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस से बदमाशों तक पहुंचने में लगी पुलिस
कार लूटकांड प्रकरण में शामिल बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस सर्विलांस का सहारा ले रही है। बदमाशों ने कार के साथ चालक का मोबाइल फोन भी लूट लिया है। ताकि वह तत्काल पुलिस को सूचना न दे सके। वैसे सबसे गौर करने वाली बात यह है कि बदमाश कार लखनऊ से बुक कराकर देवरिया के लिए चले। फिर बलिया लेकर गए। पुलिस के मुताबिक बलिया होटल में भी रुके। लेकिन घटना को अंजाम खुखुंदू क्षेत्र में आकर दिया। बदमाशों के लिए घटना को अंजाम देने के लिए खुखुंदू क्षेत्र ही महफूज साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed