{"_id":"5d2f56488ebc3e6ce64e3bab","slug":"loot-deoria-news-gkp3142299125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से रुपये निकाल घर जा रहे किसान 50 हजार रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से रुपये निकाल घर जा रहे किसान 50 हजार रुपये छीने
विज्ञापन
भाटपार रानी थाना के ग्राम कुइचवर निवासी अवधेश सिंह जिनका उचक्को ने 50000 छीन लिया
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान से 50 हजार रुपये की छिनैती
भाटपाररानी पीएनबी शाखा की घटना, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। पीएनबी शाखा से रुपये निकाल जा रहे किसान से उचक्कों ने 50 हजार रुपये छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद गलियों के रास्ते वह पैदल ही भाग निकले। किसान ने पहले घरवालों को सूचना दी और फिर पुलिस को बताया। बैंक के सीसीटीवी फुटेज में उचक्कों का चेहरा स्पष्ट हो गया है। उसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
भाटपाररानी थाने के ग्राम कुइचंवर निवासी अवधेश सिंह पेशे से किसान हैं। बुधवार की दोपहर वह नगर की पीएनबी शाखा में पहुंचे। एक युवक से निकासी फार्म भरवाकर अपने बचत खाते से 50 हजार रुपये निकाले। रुपये को अपने पैंट की जेब में रखकर वह घर जाने लगे। बैंक से करीब 100 मीटर दूर नगर की तरफ जाने वाली सड़क पर निकासी फार्म भरने वाला युवक एक साथी के साथ उनके पास पहुंचा। जबरन पैंट की जेब में रखे रुपये निकालकर पैदल गली से होते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ भाग गया। अवधेश ने थोड़ी दूर उनका पीछा किया और वापस लौट कर घर चले गए। करीब एक घंटे बाद घर से वापस आकर थाने में सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे का फुटेज निकलवाकर जांच में जुट गई। पीड़ित ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में अवधेश सिंह से निकासी फार्म भरने वाले युवक की पहचान कराई। दूसरा युवक भी फुटेज में साफ नजर आया। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर दोनों युवकों की तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दोनों उचक्कों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।