फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   logo ki rakshak bani police

कोरोना को मात देने के लिए आम लोगों की रक्षक बनीं पुलिस

Mon, 30 Mar 2020 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
logo ki rakshak bani police
देवरिया के सुभाष चौक पर मुस्तैद महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : DEORIA
कोरोना को मात देने के लिए आम लोगों की रक्षक बनीं पुलिस
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना वायरस को लेकर विश्व के साथ ही जिले में भी दहशत का माहौल है। इसके बावजूद महिला पुलिसकर्मी ईमानदारी से कड़ी धूप में मास्क पहन ड्यूटी करते हुए अन्य लोगों के लिए मिसाल बन रही हैं।
विपरित परिस्थिति में घर-परिवार दे दूर रहकर ये लोगों की सेवा कर रहीं हैं। सुबह से लेकर रात तक ड्यूटी ही अब इनकी पहचान बन गई है। अमर उजाला अपराजिता जागरूकता के तहत इनके जज्बे को लोग सलाम कर रहें है। यह पुलिसकर्मी आने-जाने वालों को पहले तो घर से निकलने से मना कर रही हैं, जो निकल रहे हैं, उनको जानकारी देने के साथ ही गलत फहमी भी दूर कर रही हैं। इनके कार्यों की विभागीय के साथ अन्य लोग प्रशंसा भी कर रहे हैं। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र का कहना है कि महिलाएं समाज की जननी है। वास्तव में यहीं अपराजिता हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए हैं कटिबद्ध
घर-परिवार के साथ ही मौजूदा समय में थका देने वाली ड्यूटी भी इनके साथ की सहकर्मियों के लिए मिसाल है। शहर के सर्किल क्षेत्र के थानों के सभी पुलिसकर्मियों को प्रेरित करना, काम करके पहले खुद भी उदाहरण बनकर प्रस्तुत करने की चुनौती से यह रोज रूबरू होती हैं। कहती हैं अब यह हमारे ड्यूटी का हिस्सा है। देश के पीएम कोरोना वायरस को यहां से भगाने को कटिबद्ध हैं। हम सभी मिलकर संकल्प के साथ उनका साथ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निष्ठा उपाध्याय, सीओ सिटी
शिद्दत के साथ कर रही हैं कर्तव्य का निर्वहन
महिला निरीक्षक अपनी ड्यूटी के प्रति लगातार ईमानदारी का परिचय दे रही हैं। मुस्तैदी से वह हनुमान मंदिर रोड पर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही हैं। एक सप्ताह से वह तैनाती की जगह से रोजाना भय के माहौल में कोरोना से दो-दो हाथ कर रही हैं। साथ ही लोगों को इस माहौल के लिए आवश्यक जानकारी देने के साथ ही जागरूक भी कर रही हैं।
- सरोजनी वर्मा, दरोगा
सुबह से रात तक कर मुस्तैदी से हो रही ड्यूटी
महिला दरोगा के अंदर देश व समाज सेवा का भाव कूट-कूट कर भरा हुआ है। एक सप्ताह से वह सुभाष चौक पर नियमित ड्यूटी कर रही हैं। आने-जाने वालों को रोककर समझा रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक उन्हें लगातार खड़े होकर अपने कार्य को अंजाम देना पड़ रहा है। परेशान नजर आने वाले राहगीरों की समस्या जान उनका निराकरण कराने के लिए जुट जाती हैं। वह कहती हैं कि ऐसे अवसर कम ही मिलते हैं, आपदा की स्थिति में देश व समाज के लिए कुछ करना अच्छा लगता है।

- अनीता, एसआई
ईमानदारी के साथ ड्यूटी कर रहीं हूं
एसआई सुषमा संकट के समय में भी घर-परिवार को चिंता न करते हुए लोगों की मदद के लिए खड़ी है। पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रही यह महिला अधिकारी पूरी ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी कर रही हैं। कहती हैं कि कोरोना वायरस से मची आपाधापी के बीच आम लोगों की सेवा करना सुखद अनुभूति है। देश के लिए यह संकट की घड़ी है और हिम्मत व लॉकडाउन के नियमों का पालन कर हम सभी को इससे निकाल लेंगे।
- सुषमा तिवारी, एसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed