फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lockdown

खुला था प्रतिष्ठान, लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज

Thu, 23 Apr 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
lockdown
महिला एसआई की तहरीर पर हुई कार्रवाई, 25 लोग आए सख्ती की जद में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपट रही है। इस कार्रवाई की जद में एक प्रतिष्ठान के मालिक भी आ गए। लॉकडाउन में बंदी के बाद भी उन्होंने अपना प्रतिष्ठान खोल रखा था। महिला एसआई की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
सदर कोतवाली थाने में तैनात महिला एसआई सरोजनी वर्मा बुधवार को हनुमान मंदिर चौराहे पर ड्यूटी पर थीं। शाम के समय यहां कपड़े का बड़ा प्रतिष्ठान खुला था। उन्होंने इसे बंद कराया और मालिक मोहन रोड निवासी सुमित अग्रवाल के साथ यहां मौजूद खोराराम के तूफानी और खुखुंदू के सिरसिया के रहने वाले अमित के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुरवां चौराहे पर तैनात एसआई अंजनी कुमार यादव ने रुच्चापार गांव के रामप्रवेश, ओमप्रकाश, विजय टाकिज के रहने वाले आनंद जायसवाल, कुशीनगर के कसया के पकड़िहवा भैसहां गांव के जैकी जायसवाल, परशुराम चौक पर एसआई विपिन मलिक ने भीखमपुर रोड के रहने वाले प्रमोद कुमार, चंद्रमोहन, भटवलिया चौराहे पर एसआई प्रमोद कुमार सिंह ने खुखुंदू के रवींद्र यादव, बरहज के पैना के मुरारी यादव, मईल के करौता के आमिर, खुखुंदू बड़हरा के तुलसी विश्वकर्मा, भटनी के बभनौली के प्रताप नारायण, सोनूघाट के हरेंद्र यादव, पिपरा चंद्रभान के सुनील, भटवलिया के मुकेश यादव, न्यू कॉलोनी के लक्ष्य गोयल, भटवलिया चौराहे पर ही एसआई शैलेंद्र कुमार ने तरकुलवा के कोन्हवलिया के राहुल विश्वकर्मा, सलेमपुर के मोतीमहल के संजय कुमार सोनी, शंकर नगर मझौलीराज के राताचंद्र गोंड, खुखुंदू के खजुरी के अमीरुद्दीन खान, पडऱी झिल्लीपार के अमन सिंह, भलुअनी के बांकी सिंगही गांव निवासी कमलेश प्रजापति और एसआई अमरनाथ सोनकर ने सहजौली चौराहे पर इसी गांव के तारकेश्वर गोंड के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज कराया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन प्वाइंट पर 21 के खिलाफ तहरीर
देवरिया। बृहस्पतिवार को मोतीलाल रोड, कचहरी चौराहा और सिंधी मिल कॉलोनी में 21 लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाया गया। तीनों एसआई ने केस दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed