फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   do not go out in home due to lockdown

देवरिया: बिना वजह के बाहर निकले तो जाएंगे जेल, मॉर्निग वॉक पर भी लगी रोक

Wed, 25 Mar 2020 03:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
do not go out in home due to lockdown
Deoria Police - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए देवरिया में भी शासन के निर्देश पर 25 से 27 मार्च तीन दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया है। डीएम ने कहा है कि बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि अपने घरों से बिल्कुल न निकलें और न ही प्रात: मॉर्निग वॉक करें। आवश्यक वस्तुओं जैसे सब्जी और फल की दुकानें खुली रहेंगी। किसी भी सामान की जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों पर केस दर्ज कर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। कहीं भी दो से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे।
विज्ञापन


अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। डीएम अमित किशोर ने कहा है कि उप जिला मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी के साथ भ्रमण पर रहे और देखें, बेवजह कोई घर से बाहर नहीं निकलें। कुछ स्थानों पर एसडीएम अपने स्तर पर ही तहसीलदारों की ड्यूटी लगा दें। एसडीएम सुनिश्चित करेंगे कि उनके इलाके में जो विदेश, महाराष्ट्र, से आए हैं वह अपने घर में होम क्वारंटीन में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी श्रीपति मिश्रा ने कहा है कि सभी थानाध्यक्ष ध्यान दें की लॉकडाउन को पूरी तरह से लागू करना है। अगर कोई भी व्यक्ति इसको नहीं मानता है तो उसके खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। एसओ अपने बीट कांस्टेबल और हलका उप निरीक्षकों से दिखवा लें कि अगर विदेश से आया कोई व्यक्ति होम क्वारंटीन में नहीं है दूसरों को स्पर्श कर रहा है दूसरों के संपर्क में आ रहा है बाहर घूम रहा है तो उसके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट तत्काल दर्ज करें।

एसपी ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करनी है जो समझाने के बावजूद भी मान नहीं रहे और संक्रमण फैलाने में सहयोग कर रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं के लिए कोई रोक नहीं है। 27 तक लॉकडाउन रहेगा।




यहां करें फोन
किसी भी आवश्यकता के लिए एसडीएम, सीओ, एसओ के सीयूजी नंबर पर फोन कर सकते है। कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 05568-222505, 220926, 222261 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed