{"_id":"5f8dcddb8ebc3e9bd91aaa24","slug":"loan-will-be-given-for-studying-professional-courses-deoria-news-gkp3700776123","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई के लिए मिलेगा लोन : सैयद जफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई के लिए मिलेगा लोन : सैयद जफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई के लिए मिलेगा लोन : सैयद जफर
देवरिया। अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक सोमवार को औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर हुई। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने बताया कि अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक और आर्थिक स्तर को सुधारने के लिए मोदी सरकार नई योजना लेकर आई है। टर्म लोन योजना के तहत अल्पसंख्यकों को उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए मात्र छह फीसद ब्याज पर 20 लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा। इससे वे अपने उद्योग धंधे लगा सकेंगे।
अल्पसंख्यकों के बच्चों को प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई के लिए भी कर्ज दिया जाएगा। रोजगार और शिक्षा के लिए यह ऋण, बैंक नहीं बल्कि अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम देगा। अल्पसंख्यकों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए टर्म लोन योजना पहले भी चली थी, लेकिन 2005 में कांग्रेस के शासनकाल में इसे बंद कर दिया गया था। अब मोदी सरकार ने इस योजना को फिर से शुरू किया है। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी, जो लाभार्थियों का साक्षात्कार लेगी। कमेटी की मंजूरी के बाद ही उसे लोन मिल सकेगा। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी, जिलाध्यक्ष शमशुद्दीन अहमद, शम्स परवेज, असलम, मुगले आजम, अंबिकेश पांडेय, अजय दुबे वत्स, शहाबुद्दीन, सलीम, नौशाद अली, शफुल्लाह अंसारी, आरिफ राजा बरकाती, आरिफ अंसारी, अवधेश मद्देशिया, अब्दुल जब्बार खान, अविनाश सिंह, गिरीश द्विवेदी मौजूद रहे।