फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   LLB will present its side of the investigation committee tomorrow, failed students in fifth semester

कल जांच समिति के सामने अपना पक्ष रखेंगे एलएलबी पांचवें सेमेस्टर में फेल विद्यार्थी

Mon, 28 Dec 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
LLB will present its side of the investigation committee tomorrow, failed students in fifth semester
कल जांच समिति के सामने अपना पक्ष रखेंगे एलएलबी पांचवें सेमेस्टर में फेल विद्यार्थी
विज्ञापन

देवरिया। संत विनोबा पीजी कॉलेज के एलएलबी के पांचवें सेमेस्टर के 24वें प्रश्न पत्र की मौखिक परीक्षा में 80 छात्र-छात्राओं में 27 को फेल घोषित कर दिया गया था। भविष्य को लेकर परेशान विद्यार्थियों ने विभागाध्यक्ष पर जानबूझकर ऐसा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत करीब दो सप्ताह पूर्व कुलपति से भी थी। उन्होंने इस मामले में जांच कमेटी का गठन किया था। अब संबंधित छात्रों को 30 दिसंबर को दोपहर एक बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कमेटी कक्ष में जांच समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना है।
कॉलेज में एलएलबी पंचम सेमेस्टर का परीक्षाफल गत नवंबर माह में घोषित हुआ है। इसमें कुल 80 छात्र-छात्राओं में 27 को 24वें प्रश्न पत्र (प्रोफेशनल एथिक्स एंड प्रोफेशनल एकाउंटिंग सिस्टम में) अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। जबकि सभी छात्र-छात्राएं लिखित परीक्षा में पास हैं। ऐसे में एक साथ 27 विद्यार्थियों के फेल होने से विभाग की कार्यप्रणाली पर ही सवालिया निशान उठ रहे हैं। कॉलेज से ही जुड़े लोगों के अनुसार ऐसा पिछले 25 वर्ष के इतिहास में पहली बार हुआ है कि जिस प्रश्नपत्र की लिखित परीक्षा में सभी पास है, उसके मौखिक में निर्धारित 50 अंकों में पासिंग मार्क्स 18 भी छात्र नहीं पाए हैं। 27 में अधिकांश छात्रों को 13, 14, 15, 16, 17 तक नंबर दिए गए हैं। परीक्षाफल से नाराज विद्यार्थियों ने विभागाध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कुलपति से इसकी शिकायत की थी। विद्यार्थियों का आरोप है कि कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक और विभागाध्यक्ष के बीच आपसी टशन का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज के विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ.केके शाही ने सोमवार को बताया कि अनुत्तीर्ण छात्रों के साथ कोई अन्याय नहीं हुआ है। परीक्ष नियमों के अंतर्गत ही हुई थी। जांच कमेटी ने अगर कोई पत्र जारी किया है तो छात्रों को उसमें अपना पक्ष रखना चाहिए। फेल छात्रों को बैक पेपर देकर पास होने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिष्ठाता विधि विभाग ने जारी किया विद्यार्थियों को अपना पक्ष रखने का निर्देश
इस मामले में बनी जांच कमेटी के अध्यक्ष एवं विधि संकाय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. चंद्रशेखर ने सोमवार को कॉलेज प्राचार्य को संबोधित पत्र जारी कर 30 दिसंबर को छात्रों को गोरखपुर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। पत्र के मुताबिक संबंधित प्रकरण में सभी संबंधित छात्र-छात्राओं को इस आशय की सूचना देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही 30 दिसंबर को दोपहर 1 बजे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कमेटी कक्ष में जांच समिति के सामने अपना पक्ष लिखित रुप से रखने को कहा गया है।

लिखित परीक्षा में पास, मौखिक में ये विद्यार्थी हैं फेल
अमित गौड़, अनिल भारती, अंजली मणि त्रिपाठी, अविनाश श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, दिप्ती श्रीवास्तव, दुर्गावती यादव, हरेराम गुप्ता, हरिश्चंद्र चौहान, ज्योति शाही, कंचन मिश्रा, लक्ष्मी मिश्रा, नेहा जैसवाल, पूजा पांडेय, प्रियंका मद्देशिया, प्रियांशु पाठक, राजन, राजकुमार सिंह, रामसिंह यादव, शशांक कुमार, सोनी चौधरी, विश्वदीपक मिश्र, ऋषिकेश मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed