फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lit fire in vegetable market due to short circut

शॉर्ट सर्किट से सब्जी मंडी में लगी आग, 20 दुकानें हुईं राख, 13 इलेक्ट्रानिक कांटे भी जले

Fri, 04 Feb 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
lit fire in vegetable market due to short circut
शॉर्ट सर्किट से सब्जी मंडी में लगी आग, 20 दुकानें हुईं राख, 13 इलेक्ट्रानिक कांटे भी जले
विज्ञापन

रुद्रपुर। बृहस्पतिवार की रात ओलावृष्टि के बीच नगर के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी में आग लग गई। शार्ट सर्किट से लगी आग से सब्जियों की 20 दुकानें राख हो गईं। इस दौरान 13 इलेक्ट्रॉनिक कांटे और दुकान में रखी सब्जियां बर्बाद हो गईं। आबादी के बीच स्थित सब्जी मंडी में आग की लपटें उठने से अफरातफरी मच गई। आग लगने से दुकानदारों ने करीब बीस लाख रुपये का नुकसान बताया।

नगर के बीचों बीच सब्जी मंडी में रात करीब एक बजे बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। उसी समय ओलावृष्टि हो रही थी। हवा के झोंके से आग मंडी में फैल गई। आग की लपटें उठने लगीं। दुकानदार दुकानों को बंद कर घर पर सो रहे थे। मंडी के बगल के लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, जब तक आग काबू में आती, इससे पहले शाकिर, दादी, नूरैन, शेरू सोनकर, रामप्रताप, झिनकू, गुल्लू, रसीद, बबलू, छेदी, मंगल, फैयाज, मुन्ताज, झम्मन, नूर मुहमद, लवकुश, अब्बास, अजीज, मन्नू आदि की सब्जी की दुकानें जलकर गईं। दुकानदारों ने बताया कि आग लगने से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मंडी में सब्जी के थोक विक्रेताओं की दुकान है। दुकानों में आलू, प्याज, लहसुन और मटर की बोरियां रखी थीं। 13 दुकानदारों का एक लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक कांटा जल गया। दुकानदारों ने प्रशासन से अहेतुक सहायता की मांग की। इस बाबत एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि लेखपाल से क्षति की रिपोर्ट मांगी गई है। प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed