{"_id":"6122974b8ebc3e31e62f7277","slug":"lit-fire-in-lpg-cylinder-deoria-news-gkp406417625","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलिंडर से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
बनकटा। क्षेत्र के दासनरहियां गांव में रविवार को गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग से एक एस्बेस्टस का घर तथा उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
ग्राम दासनरहियां गांव निवासी फरमान की पत्नी किताबुन निशा खाना बना रही थी, इसी बीच गैस सिलिंडर लीक होने से आग पकड़ ली। देखते ही देेखते आग तेजी से फैली और एस्बेस्टस के घर को चपेट में ले लिया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में पलंग, चौकी, बाक्स और उसमें रखा मंगलसूत्र, बैंक पासबुक व एलआईसी सहित अन्य कागजात, मोबाइल, गेहूं, चावल समेत घर में रखा सारा सामान जल गया। घटना में पड़ोस की एक महिला सलमा के भी कुछ जरूरी कागजात जल गए हैं। महिला के अनुसार वह अपने जरूरी दस्तावेज किताबुन निशा के बाक्स में ही रख देती थी। घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल शशिप्रकाश भी मौके पर पहुंचे।