{"_id":"6102f1dc8ebc3e09476ea476","slug":"lit-fire-in-garment-shop-due-to-short-circuit-deoria-news-gkp4037108142","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से गारमेंट की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से गारमेंट की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख
विज्ञापन

भलुअनी। स्थानीय चौराहे पर सुनील जायसवाल के गारमेंट की दुकान में बुधवार की रात आग लग गई। दुकान में रखा लाखों का सामान राख हो गया। हादसे का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
पटखौली गांव निवासी सुनील जायसवाल पुत्र गंगा विशुन का भलुअनी चौराहे पर गारमेंट की दुकान है। वृहस्पतिवार की सुबह चाय की दुकान पर बैठे कुछ लोगों ने सुनील के गारमेंट की दुकान से धुआं उठता देख शोर मचाया। दुकान में आग लगने की जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। दुकान मालिक और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुकान का शटर खोले जाने पर अंदर का नजारा देख सभी हतप्रभ रह गए। बताया जा रहा है कि सुनील रोज की भांति बुधवार की शाम अपनी प्रतिष्ठान बंद कर घर चला गया था। दुकान में घटना को लोग शार्ट सर्किट से जोड़कर देख रहे थे। आगलगी की घटना में महिला-पुरुषों के परिधान सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुदेश शर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है।