{"_id":"6153620e8ebc3e59df165c6d","slug":"lit-fire-in-bike-show-room-deoria-news-gkp4109836102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के शो रूम में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक के शो रूम में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक के शो रूम में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित बाइक एजेंसी के शो रूम में सोमवार की आधी रात को शॉर्ट सर्किट से आग लगी गई। इस दौरान सात बाइक जल गईं। एजेंसी पर सो रहे कर्मचारियों ने घटना की जानकारी एजेंसी मालिक और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे अग्नि शमन दस्ते ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था।
रात में करीब डेढ़ बजे सदर कोतवाली के सोंदा गांव के पास स्थित बाइक एजेंसी के शो रूम से से धुंआ उठने से कुछ कर्मचारियों का दम घुटने लगा तो उनकी नींद खुल गई। अंदर धुआं होने से तीनों कर्मचारियों को निकलने के लिए मुख्य दरवाजा नहीं मिल पा रहा था। किसी तरह कर्मचारी बाहर आए। मुख्य गेट पर लगे ताले की चाबी ना मिलने पर ताला तोड़ दिया और एजेंसी से बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना एजेंसी के मालिक राजेश मिश्र को मोबाइल फोन पर दी। राजेश मिश्र ने दूरभाष पर फायर स्टेशन और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। थोड़ी ही देर में मुख्य अग्नि शमन अधिकारी शंकर शरण राय फायर ब्रिगेड की चार बड़ी और एक छोटी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए। धुंआ अधिक होने से फायर ब्रिगेड कर्मियों को अंदर जाने में काफी दिक्कत हुई। कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। एजेंसी मालिक ने बताया कि आग की घटना में करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। एजेंसी में रखे कंप्यूटर, सात नई बाइक के पार्ट्स जल गए हैं।