फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Liquor smugglers killed constable Mahanand five miscreants arrested in deoria

देवरिया: शराब तस्करों ने ही ली थी सिपाही महानंद की जान, मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार

Sat, 30 Sep 2023 01:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Sep 2023 01:04 PM IST
सार

देवरिया जिले में पुलिस बैरियर पर ड्यूटी कर रहे सिपाही महानंद की शराब तस्करों ने स्कॉर्पियों से कुचल कर हत्या कर दी। घटना के 11 दिन बाद पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Liquor smugglers killed constable Mahanand five miscreants arrested in deoria
सिपाही महानंद की शराब तस्करों ने स्कॉर्पियों से कुचलकर हत्याकर दी थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में भटनी थाना क्षेत्र के केरवनिया पुल के पास पुलिस बैरियर पर ड्यूटी कर रहे सिपाही महानंद की शराब तस्करों ने स्कॉर्पियों से कुचल कर हत्या कर दी। घटना के 11 दिन बाद पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

विज्ञापन


शनिवार को देवरिया-सलेमपुर सड़क मार्ग पर सोनूघाट के पास एसओजी और कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से असलहे बरामद किए गए है। पूछताछ और पुलिस जांच में शराब तस्करों ने ही सिपाही महानंद की जान ली थी इसकी पुष्टि भी हुई है।
विज्ञापन


भटनी के केरवनिया पुल के पास 19 सितंबर को शराब तस्करी की सूचना पर बैरियर बंद कर रहे सिपाही महानंद की तस्करों स्कॉर्पियों से कुचल कर हत्या कर दी। जानकारी पर तस्करों की स्कॉर्पियों कब्जे में लेकर पुलिस ने एसआई अंकित सिंह की तहरीर पर वाहन स्वामी व अज्ञात पर केस दर्ज किया। मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने थानाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: हमसफर समेत 110 ट्रेनों का समय बदला, जानिए प्रमुख रेलगाड़ियों के शेड्यूल

एसपी के निर्देश पर एसओजी व दो पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी को बिहार के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही थी। शनिवार भोर में एसओजी व कोतवाली पुलिस को मुखबिरों द्वारा जानकारी मिली कि सिपाही के हत्या के आरोपी सलेमपुर से देवरिया के तरफ किसी घटना को अंजाम देने आ रहे है।

इसे भी पढ़ें:  किसान आंदोलन: चार-पांच घंटे इंतजार से तिलमिलाए रेल यात्री, पूछते रहे- यह तो बता दो आएगी कब

एसओजी व कोतवाली पुलिस ने सोनूघाट के पास घेराबंदी कर उनको रोकना चाही तो आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। बाद में पुलिस मुठभेड़ में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से असलहा बरामद किए गए है। गिरफ्तार आरोपियों ने शराब तस्करी में बाधा बनने पर सिपाही महानंद की जान लेने की बात कही है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शराब तस्करी को रोकने में सिपाही महानंद की जान गई है। सोनूघाट के पास एसओजी व कोतवाली पुलिस के संयुक्त मुठभेड़ में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed