{"_id":"5eff702c8ebc3e43106ceddb","slug":"line-hazir-deoria-news-gkp356868083","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित को दरोगा ने कहे अपशब्द, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित को दरोगा ने कहे अपशब्द, लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बर्खास्त इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह और लार क्षेत्र में सेना के जवान की पत्नी से दावत मांगने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि एक नया मामला सामने आ गया। अब सदर कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने पीड़ित को फोन पर डेढ़ मिनट तक अपशब्द कहे। सोशल मीडिया पर इसका ऑडियो वायरल हो रहा है।
सदर कोतवाली के सिंधी मिल कॉलोनी निवासी कृष्णा सिंह का चालक बुधवार शाम कार लेकर कहीं जा रहा था। कार को कॉलोनी में ही जीप टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में पंचायत कराई। तय हुआ कि जीप के मालिक कुछ रुपये कार स्वामी देंगे। रकम न मिलने पर कार स्वामी कृष्णा सिंह ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तैनात पंचायत कराने वाले दरोगा को फोन किया। गुस्साए दरोगा ने ताबड़तोड़ डेढ़ मिनट तक उसे अशब्द कहे। पीड़ित ने इसे अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह मामला सोशल मीडिया में वायरल हो रहा। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि पंचायत कराने वाले प्रशिक्षु दरोगा अभिषेक को लाइन हाजिर कर दिया गया है।