फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Life imprisonment for three in rape and murder

देवरिया: दुष्कर्म और हत्या में तीन को उम्रकैद, 50-50 हजार रुपये का लगा अर्थदंड

Thu, 28 Oct 2021 02:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 Oct 2021 02:56 PM IST
सार

वर्तमान में बरियापुर और घटना के वक्त सदर कोतवाली क्षेत्र में रहे गांव की निवासी युवती शाम को सात बजे घर पर यह कह निकली थी कि वह शौच के लिए जा रही है। देर रात के बाद भी नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद युवती को पता नहीं चल सका। 17 अगस्त की सुबह गांव के बगीचे में उसका शव मिला।

विज्ञापन
Life imprisonment for three in rape and murder
देवरिया समाचार। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देवरिया में दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में बुधवार को अपर जिला जज व सत्र न्यायाधीश इंद्रा सिंह की अदालत ने तीन लोगों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इन सभी को पचास-पचास हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है।

विज्ञापन


अपर शासकीय अधिवक्ता आशुतोष सिंह के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती 15 अगस्त 2018 को अपने घर के पीछे खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान बगल के गांव के तीन लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को छिपा दिया था।
विज्ञापन


वर्तमान में बरियापुर और घटना के वक्त सदर कोतवाली क्षेत्र में रहे गांव की निवासी युवती शाम को सात बजे घर पर यह कह निकली थी कि वह शौच के लिए जा रही है। देर रात के बाद भी नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद युवती को पता नहीं चल सका। 17 अगस्त की सुबह गांव के बगीचे में उसका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में वाहिद, शब्बीर, अजीम और रैफुल्लाह पर सदर कोतवाली में दुष्कर्म कर हत्या का केस दर्ज हुआ। रैफुल्लाह को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बुधवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला जज व सत्र न्यायाधीश ने वाहिद, शब्बीर, अजीम को दुष्कर्म व हत्या का दोषी मिलने पर उम्रकैद की सजा सुनाई।


सजा के पहले ही अचेत हुआ शब्बीर
देवरिया। जेल से पेशी पर आया शब्बीर बुधवार को कोर्ट परिसर में अचेत हो गया। हालत खराब देख पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां के कुछ देर बाद बंदी को होश आ गया। शब्बीर (24) से दुष्कर्म और हत्या के मामले में जिला जेल में बंद है। इसी मामले में उसे न्यायालय में पेशी के लिए पुलिस लाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed