{"_id":"6a89e9b27b565f7f2110005a","slug":"lekhpals-boycott-work-issue-warning-deoria-news-c-208-1-deo1049-189882-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार, चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार, चेताया
Sat, 22 Aug 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अयोध्या में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में शनिवार को जिले के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया।
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर देवरिया सदर, सलेमपुर, बरहज, भाटपाररानी और रुद्रपुर तहसील में लेखपाल तहसील परिसर में धरने पर बैठे। इस कारण लेखपालों ने थाना समाधान दिवस से भी दूरी बनाई।
लेखपालों का विरोध अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई को लेकर है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का आरोप है कि लेखपालों के खिलाफ गलत और अनुचित तरीके से ट्रैप कार्रवाई की जा रही है। किसी शिकायत पर कार्रवाई से पहले उसकी वास्तविकता, शिकायतकर्ता की भूमिका और संबंधित कर्मचारी के अधिकार क्षेत्र की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
संघ के पदाधिकारियों ने सोहावल प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कहा कि भ्रष्टाचार का आरोप सही मिलने पर कार्रवाई हो, लेकिन किसी निर्दोष कर्मचारी को गलत तरीके से फंसाया नहीं जाना चाहिए। आंदोलन के पहले चरण में शुक्रवार को लेखपालों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया था।
विज्ञापन
सलेमपुर में तहसील अध्यक्ष लक्मुद्दीन अंसारी ने बताया कि प्रांतीय संगठन के निर्देश पर विरोध किया जा रहा है।
विरोध में तहसील मंत्री परशुराम मिश्र, समीर सिद्धार्थ, नितेश चतुर्वेदी, अतुल कुमार, सतेंद्र कुमार, प्रीति मिश्रा आदि शामिल रहे। अन्य तहसीलों में लेखपालों ने कहा कि ऐसी कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे बढ़ाया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।
लेखपालों ने कहा कि अयोध्या में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप कार्रवाई साजिश के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में लेखपालों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अब ट्रैप कार्रवाई के विरोध में आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने लेखपालों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की।