फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lekhpal tranfered in salempur

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने 22 लेखपालों का कार्य क्षेत्र बदला

Sat, 07 May 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
lekhpal tranfered in salempur
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने 22 लेखपालों का कार्य क्षेत्र बदला
विज्ञापन

चार्ज न मिलने की बात कहकर लेखपाल कर रहे टालमटोल
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तहसील के 22 लेखपालों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। क्षेत्र बदलने से अब तहसील आने वाले किसानों को दिक्कत हो रही है। चार्ज न मिलने की बात कह लेखपाल कार्य करने में टालमटोल कर रहे हैं।

सलेमपुर में कार्यरत लेखपाल सुनील श्रीवास्तव, अशोक कुमार, भानु प्रताप यादव, राजनाथ राय तथा दिनेश कुमार श्रीवास्तव का प्रमोशन राजस्व निरीक्षक के पद पर होने के बाद अब इनके हलके का कार्य अन्य लेखपालों को सौंपा गया है। सुनील श्रीवास्तव के हलका नंबर छह का कार्य अजीत राय को सौंपा गया है। वहीं, हलका नंबर 35 के भानु प्रताप यादव की जगह अभिनंदन भारती को भेजा गया है। राजनाथ राय के हलका नंबर 109 का चार्ज पवन कुमार को दिया गया है। अशोक लाल श्रीवास्तव के हलका नंबर 108 की जिम्मेदारी श्रीकांत यादव को दी गई है। दिनेश कुमार श्रीवास्तव के हलका नंबर 75 की जिम्मेदारी अजय यादव को दी गई है। इसी तरह गौतम प्रसाद को हलका नंबर 18 हतवा के साथ 12 जिरासो, प्रमोद कुमार को हलका नंबर 67 बछउर, अवधेश कुमार दुबे को हलका नंबर 27 तेनुआ, धनंजय कुमार को हलका नंबर 76 बरडीहा परशुराम के साथ 79 बरडीहा दलपत, संदीप सिंह को हलका नंबर 96 इशारू का प्रभार दिया गया है। अजीत कुमार गुप्ता को हलका नंबर 95 धरमेर से हटाकर 106 धनगडी, समीर सिद्धार्थ को हलका नंबर 58 खखडी, प्रशांत कुमार पाल को 95 धरमेर में तैनाती दी गई है। एमन खातून को हलका नंबर 57 महानपुर दोघडा, प्रशांत राय को 53 डुमवलिया, अशोक कुमार को 92 सजांव, राम हर्ष प्रसाद को हलका नंबर सात नूनखार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी ने बताया कि स्थानांतरित लेखपाल हर हाल में तीन दिन के अंदर अपना कार्यभार ग्रहण कर पुराना चार्ज सौंप दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed