फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Leaving deprivation behind, Ankita is soaring high.

Deoria News: अभावों को पीछे छोड़ ऊंची उड़ान भर रही अंकिता

Wed, 14 Oct 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 14 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Leaving deprivation behind, Ankita is soaring high.
बघौचघाट। पिता साइकिल पर जूते-चप्पल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मां विद्यालय में रसोइया हैं। घर में आर्थिक तंगी है मगर बेटी अंकिता प्रजापति के सपने ऊंचे हैं। पथरदेवा विकास खंड के कौलाचक गांव की कक्षा 10 की छात्रा अंकिता ने अभावों के बीच मेहनत और लगन से ऊंची कूद में पांच बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया है। वर्तमान में वह भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बीएचयू, वाराणसी स्थित छात्रावास में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन

अंकिता ने कक्षा सात में ऊंची कूद का अभ्यास शुरू किया था। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अभ्यास जारी रखा।
उनकी मेहनत का नतीजा है कि आज उन्हें बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिल रहा है। अंकिता ने साबित किया है कि कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों के रास्ते में बाधा नहीं बन सकतीं।
विज्ञापन

अंकिता के पिता जितेंद्र प्रजापति अस्वस्थ रहने के बावजूद परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए संघर्ष करते रहे हैं। बड़ी बेटी अंकिता ने भी उनके संघर्ष को अपनी ताकत बनाया और खेल के मैदान में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को उम्मीद है कि बेटी एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed