{"_id":"6a86026f515cdfd4270d904c","slug":"leakage-in-ethanol-laden-tanker-questions-raised-about-safety-deoria-news-c-208-1-deo1047-189638-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एथेनॉल से भरे टैंकर में लीकेज, सुरक्षा पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एथेनॉल से भरे टैंकर में लीकेज, सुरक्षा पर उठे सवाल
Thu, 20 Aug 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतालपुर। बैतालपुर स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पास नेशनल हाईवे के किनारे एथेनॉल से भरे टैंकर में लीकेज ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ज्वलनशील पदार्थ का रिसाव ऐसे स्थान पर हुआ, जहां से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। बड़ा हादसा होने से पहले ही इसकी जानकारी सामने आने से लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, एथेनॉल से भरा टैंकर 14 अगस्त को गोरखपुर से बैतालपुर डिपो पहुंचा था। चालक के मुताबिक, टैंकर करीब चार दिन तक डिपो के बाहर लाइन में खड़ा रहा। बुधवार को नंबर आने पर उसे डिपो के अंदर ले जाया गया। इसी दौरान टैंकर में लीकेज का पता चला। लीकेज के बाद भी टैंकर के सड़क किनारे खड़े रहने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में डिपो के अधिकारियों ने बात करने से इन्कार कर दिया।