फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Last Friday prayer offered with devotion

Deoria News: रमजान को कहा अलविदा, अकीदत के साथ अदा की गई आखिरी जुमे की नमाज

Fri, 21 Apr 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Last Friday prayer offered with devotion
ईद के लिए लोगों ने खोवा की खरीदारी की।संवाद
- सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, मालवीय रोड पर डटे रहे एसडीएम सदर व सीओ सिटी
विज्ञापन

- शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए थे रोजेदार संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुकद्दस रमजान के आखिरी जुमे की नमाज जिले की सभी मस्जिदों व ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई। तेज धूप और गर्मी के बावजूद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ रही। नमाज के पहले पेश इमाम ने अलविदा के नमाज की खासियत बयां की। साथ ही देश में अमन एवं भाईचारे की दुआ की गई।
शुक्रवार को अंकीदतमंदों ने मुकद्दस रमजान का 29 वां रोजा पूरा किया। अलविदा की नमाज के चलते मुस्लिम मोहल्लों में अलग रौनक रही। तहसील चौक से लेकर रेलवे स्टेेशन रोड एवं अबूबकरनगर में सेवईं, खजूर, शरबत, टोपी, इत्र, सेंट एवं रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर लोगों की अधिक भीड़ रही। ईद की आहट मिलने के साथ ही राघवनगर, परमार्थी पोखरा, भालोटिया चौराहा स्थित शाॅपिंग कांप्लेक्स में भी नए कपड़े सहित जरूरत के अन्य सामानों की खूब बिक्री हुई। उधर अलविदा की नमाज के लिए सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए वस्त्र पहनकर तैयार हो गए। मस्जिदों में टेंट, पंखे आदि की व्यवस्था थी। दोपहर होते-होते शहर के मालवीय रोड स्थित अंजुमन इस्लामियां ईदगाह, तहसील रोड स्थित जामा मस्जिद, अलीनगर मस्जिद, अबूबकरनगर के मदीना एवं छोटी मस्जिद, कुर्ना नाला मस्जिद, बांस देवरिया मस्जिद नमाज के दो घंटे पहले ही रोजेदारों से भर गई। अलविदा की नमाज के पहले जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती अशफाक अहमद काशमी ने कहा कि अलविदा जुमा खासम खास होता है। इस जुमे की नमाज मुकद्दस रमजान की विदाई का सूचक माना जाता है। अल्लाह ताला के प्यारे रसूल फरमाते हैं कि जुम्मा के रोज मस्जिदों में नमाज पढ़ने से अल्लाह ताला बहुत खुश होता है। नमाज के समय तहसील रोड से लेकर स्टेशन रोड तक वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। एसडीएम सौरभ सिंह व सीओ सिटी डॉ. श्रीयश त्रिपाठी मौके पर डटे रहे। उधर रामपुर कारखाना बड़ी मस्जिद में पेश इमाम हाफिज मो. इरफान खान ने एवं बड़ी मस्जिद, बौली वार्ड मस्जिद, मदीना मस्जिद, मस्जिद ए अक्सा सहित कोटवा, मथुरा छापर, डुमरी, गौरा, देसही वरवां, बैजनाथ पुर, देवरिया बुद्धू खां, शामपुर, कौलाछापर आदि मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

---------
ईद की तैयारियों में जुटे अकीदतमंद
रुद्रपुर। शुक्रवार को नगर के जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाजियों ने नमाज अदा कर मुल्क की सलामती की दुआ मांगी। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई दी। मलह टोली वार्ड और मस्जिद वार्ड स्थित मस्जिद पर थाने की फोर्स मौजूद रही। इस दौरान नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशी भी अलविदा जुमे की नमाज अदा कर निकल रहे लोगों को बधाई देने पहुंचे। मस्जिद पर प्रत्याशियों की भीड़ से सड़क पर जाम लग गया। नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने ईद की बधाई दी। नगर की दुकानों पर ईद मनाने के लिए लोगों ने खरीदारी की। कपड़े और सेवईं की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
शांतिपूर्वक हुई अलविदा की नमाज
बरहज। नगर-क्षेत्र के मस्जिदों और ईदगाहों पर शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। जबकि पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। नगर के रजा मस्जिद में मौलाना शाकिर रजा, नाका मस्जिद में कारी वसीउल्लाह, जामा मस्जिद में अनीसुर्रहमान, गौरा में हाफिज अफजल हुसैन मिस्बाही, पुराना बरहज में मौलाना आबिद के सरपरस्ती में लोगों ने नमाज अदा की। भलुअनी, मगहरा, करूअना, पैना, सोनाड़ी, कपरवार, बरांव, वीरपुर मिश्र, गड़ेर आदि क्षेत्रों के मस्जिदों और ईदगाहों पर आखिरी जुमे की नमाज के लिए लोगों की भीड़ रही। नंदना वार्ड पूर्वी निवासी और नौ वर्षीय मो.जकाउल्लाह ने रोजा रखते हुए नमाज अदा की, जो चर्चा में रहा। सुरक्षा इंतजाम में स्थानीय सहित बाहर से पुलिस बल मंगाया गया था। एसडीएम योगेश कुमार, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव यहां तैनात रहे।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई अलविदा की नमाज
भाटपाररानी/ सोहनपुर/ खामपार /रामपुर बुजुर्ग/ प्रतापपुर। नगर व क्षेत्र में शुक्रवार को मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज संपन्न हो गई। नगर के जामा मस्जिद में मौलाना अहमद हुसैन तथा दुबौली स्थित मदरसे में मौलाना जियाउल कमर काजी ने नमाजियों को नमाज अदा कराई। क्षेत्र में विशुनपुरा, सवरेजी,मेहरौना, पकड़ी बाबू, खामपार,सरया, भिनगारी बाजार, भठवा तिवारी, तातायर बुजुर्ग, भोपतपूरा, बंगरा, बहोरवा, माड़ीपुर, बखरी, बरईपार पांडेय टीकमपार, सोहनपुर, अहिरौली तिवारी, रामपुर बुजुर्ग ,प्रतापपुर, सिकटिया, हरे राम चौराहा, मिश्रौली, बंकुल,भवानी छापर ,पड़री बाजार, डिस्तौली, राजपुर, पिपरा बघेल, खेमीपुर, गौतमा, पुरैना, खड़े सर,खुरवसिया, आदि जगहों पर मस्जिदों में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed