{"_id":"604fa6c78ebc3ec39577eb47","slug":"last-day-of-ots-registration-servre-fail-deoria-news-gkp3884937148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस रजिस्ट्रेशन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़, सर्वर फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस रजिस्ट्रेशन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़, सर्वर फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओटीएस रजिस्ट्रेशन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़, सर्वर फेल
देवरिया। बिजली बिल में सरचार्ज माफी योजना के अंतिम दिन सोमवार को सुबह से ही विद्युत उप खंड कार्यालयों पर भीड़ जुट गई। बार-बार सर्वर फेल से होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में बकाया बिजली बिल जमा करने के 15 मार्च तक पंजीकरण होना था। आफिस खुलने से पहले करीब 9 बजे से ही उपभोक्ताओं ने काउंटर पर लाइन लगाना शुरू कर दिया था। काउंटर खुलने पर कुछ समय तक बिल जमा हुआ, लेकिन बाद में सर्वर फेल हो गया। करीब एक घंटे तक लोगों को इंतजार करना पड़ा। शाम तक कई बार सर्वर फेल होने से लोगों के बिल जमा करने में बाधा उत्पन्न हुई। देर शाम तक लोग अपना बिल जमा करने के लिए काउंटर पर जमे थे।
धूप में खड़े रहे उपभोक्ता
बिजली बिल जमा करने के लिए पहुुुंचे उपभोक्ताओं को धूप में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा था। भीड़ अधिक होनेे से शहर के उपखंड कार्यालय में जगह छोटी पड़ गई थी। कई बार तो लाइन में खड़े लोग आपस में ही बहस कर ले रहे थे। सभी को अपनी बारी जल्द आने का इंतजार था।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता जीसी यादव ने बताया कि सर्वर के चलते दिक्कतों को सामना करना पड़ा है। पूरे प्रदेश में सर्वर की समस्या रही है। आखिरी दिन होने से लोड बढ़ गया था। सीएसी पर बिल जमा करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। अबतक ओटीएस की तिथि को आगे बढ़ाने का निर्देश शासन से नहीं आया है। आखिरी दिन प्रयास रहा है कि अधिक से अधिक लोगों का इस योजना फायदा मिल सके।
रजिस्ट्रेशन के लिए काउंटर पर लगी भीड़
सलेमपुर। एकमुश्त समाधान योजना के तहत अपने बिजली बकाया के भुगतान के लिए एसडीओ व एक्सईएन दफ्तर में कई काउंटर बनाए गए हैं। लोग एक्सईएन दफ्तर में भी अपने बिजली बिल का समाधान कराते रहे। अंतिम तिथि को बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्रेशन कराने में लगे रहे। ओटीएस के तहत रजिस्ट्रेशन के बाद उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक बकाया जमा करना है। इस योजना में ब्याज में छूट मिल रहा है। एक्सईएन ने बताया कि एकमुश्त बिजली बकाया समाधान योजना के तहत 15 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराना तथा 31 मार्च तक संपूर्ण बकाया भुगतान एकमुश्त जमा कनेक्शन धारण करना पड़ेगा, तभी उसे शासन द्वारा जारी की गई ब्याज की छूट का लाभ मिल सकेगा।