फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   land verified for oxygen plant in pipra daulakadam

आक्सीजन प्लांट के लिए सीएचसी पिपरा दौलाकदम में भूमि चिह्नित

Sun, 09 May 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
land verified for oxygen plant in pipra daulakadam
आक्सीजन प्लांट के लिए सीएचसी पिपरा दौलाकदम में भूमि चिह्नित
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध कराने की कवायद तेज हो गई है। महराजगंज जिले की सीमा से सटे जनपद के विकास खंड देसही देवरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा धौलाकदम परिसर में आक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए कमिनश्नर को रिपोर्ट भेजी गई है। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद प्लांट स्थापना का कार्य शुरू होने की संभावना है।

कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के लिए आक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है। आक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए शासन व प्रशासन गंभीर है। मंडलायुक्त गोरखपुर ने आक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए जगह चिह्नित करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने महराजगंज जिले की सीमा से सटे देसही देवरिया ब्लाक क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा दौलाकदम परिसर में आक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए जगह को उपयुक्त बताया। उन्होंने कहा है कि यह स्थान महराजगंज जनपद की सीमा से सबसे नजदीक है। इसके बाद डीएम ने 29 अप्रैल को मंडलायुक्त गोरखपुर को रिपोर्ट भेजी। इससे पहले 26 अप्रैल को आक्सीजन प्लांट स्थापना के संबंध में मंडलायुक्त गोरखपुर निर्देश के क्रम में डीएम ने एमसीएच विंग लेबल-2 के समीप भूमि चिह्नित करने की रिपोर्ट भेजी थी। सीमएओ से जिला पुरुष व जिला महिला अस्पताल के स्वामित्व की भूमि में पीएसए/आक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए समतल कम से कम दो हजार वर्ग फीट, जो चहारदीवारी से घिरी हो, ऐसा स्थान चिह्नित कर आख्या प्राप्त की गई। सीएमओ ने अवगत कराया कि एमसीएच विंग लेबल-2 कोविड अस्पताल के समीप दो हजार वर्ग फीट से ज्यादा जगह उपलब्ध है, जो पीएसए/आक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए पर्याप्त है। इस संबंध में एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ स्थानों पर आक्सीजन प्लांट के लिए जगह देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed