फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ladied prayed for lonf life of husband

महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत, मांगा अखंड सौभाग्य

Tue, 31 May 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
ladied prayed for lonf life of husband
महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत, मांगा अखंड सौभाग्य
विज्ञापन

देवरिया/बरहज। जिले में सोमवार को वट सावित्री व्रत पूरे भक्तिभाव से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रहकर एवं बरगद के वृक्ष की विधि विधान से पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना की। अंत में वट सावित्री से संबंधित कथा भी सुनीं। उधर सोमवती अमावस्या भी श्रद्धाभाव से पीपल के वृक्ष की पूजा एवं परिक्रमा कर किया गया। वहीं शनि देवता के मंदिरों में शनि जयंती भी मनाई गई।

शहर से लेकर विभिन्न नगर क्षेत्र में व्रतियों ने वट वृक्षों के नीचे पूजा-अर्चना की। अबीर, गुलाल, चंदन, रोली, सिंदूर, अगरबत्ती, मीठा फल, पान का पत्ता, लवंग, इलायची, सुपारी, गंगा जल आदि चढ़ाकर पति के लिए लंबी उम्र की कामना किया। विभिन्न मोहल्लों में परंपरागत ढंग से समूह में महिलाओं ने पूजन किया और व्रत के महात्म्य से संबंधित कथा विद्वान आचार्य की देखरेख में सुना और दान पुण्य भी किया। बरहज नगर में भोर से ही थाना घाट, रामलीला मैदान, नगरपालिका वट वृक्ष के नीचे महिलाओं ने धागा लपेटने के साथ पूजा-अर्चन किया और परिक्रमा भी किया। सुहागिन महिलाओं ने जगह-जगह समूह में कथा श्रवण किया। नगर के अलावा लवरछी, पचौहां, कपरवार, पैना, भलुअनी, मगहरा, गड़ेर, करुअना, सोनाड़ी में भी वट वृक्षों के नीचे महिलाओं ने पूजा-अर्चन करते हुए पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed